फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   AURIYA NEWS

दबिश में गए चौकी इंचार्ज, चोर उड़ा ले गए सीज ट्रक

Thu, 01 Oct 2020 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
AURIYA NEWS
औरैया। देवकली चौकी के पास खड़े सीज ट्रक को एक सप्ताह पहले चोर उड़ा ले गए। घटना के समय दबिश में प्रदेश से बाहर गाए चौकी इंचार्ज ने वापस लौटने पर रिपोर्ट दर्ज कराई। उधर, पुलिस की सुरक्षा में खड़े ट्रक के गायब हो जाने पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

कोतवाली की देवकली चौकी इंचार्ज प्रवेंद्र कुमार ने मंगलवार को दर्ज कराई रिपोर्ट में अज्ञात चोरों द्वारा पुलिस सुरक्षा में खड़े सीज ट्रक के पार करने पर बताया कि 22 सितंबर को एआरटीओ की टीम ने एक ट्रक को सीज किया था। ट्रक को देवकली चौकी से लगभग सौ मीटर दूर खड़ा कर दिया था। बताया कि उसी दिन वह एक लड़की की बरामदगी को गुजरात गए हुए थे। जब वह वापस लौटे तो उन्होंने ट्रक को मौके से गायब पाया। इस पर उन्होंने उसका सभी जगह खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला। जिस पर उन्होंने संबंधित ट्रक के अज्ञात चालक व मालिक के खिलाफ सीज ट्रक चोरी कर ले जाने का मामला दर्ज कराया है। उधर चौकी के पास से ट्रक चोरी होने की जानकारी पर लोगों में पुलिस सक्रियता को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed