फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   AURIYA NEWS

वालपेंटिंग कर जगाई स्वच्छता की अलख

Wed, 12 Aug 2020 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
AURIYA NEWS
सुरान में सार्वजिनक स्थान स्लोगन लिखता पेंटर। - फोटो : AURAIYA
औरैया। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत जिले की ग्राम पंचायतों में सार्वजनिक स्थानों पर वाल पेंटिंग कर स्वच्छता की अलख जगाई गई। ग्रामीणों ने भी इस अभियान में बढ़ चढ़कर अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
विज्ञापन

मंगलवार को जिले के औरैया, अजीतमल, भाग्यनगर, अछल्दा, एरवाकटरा, बिधूना व सहार ब्लॉक की अधिकांश ग्राम पंचायतों में स्वच्छ भारत मिशन संबंधी संदेशों की वॉल पेंटिग का अभियान चलाया गया। एक कदम स्वच्छता की ओर, स्वच्छ रहे, स्वस्थ रहें, जल ही जीवन है जैसे स्लोगन गांव के सार्वजनिक स्थानों पर पेंटरों द्वारा लिखे गए। इस दौरान स्वच्छता का भी अभियान चलाया गया। जलभराव वाले स्थानों पर ग्रामीणों ने श्रमदान किया। आनेपुर ग्राम पंचायत विकास चौहान ने कहा कि सरकार के इस अभियान की जितनी भी सराहना की जाए कम है। लोगों में जागरूकता आई है। सरकार और जनता मिलकर गंदगी को दूरकर रही है। इससे निश्चित ही आने वाले दिनों में बेहतर परिणाम सामने आएंगे। डीपीआरओ अष्ट कुमार त्रिपाठी ने बताया कि 12 अगस्त को श्रमदान कर वृक्षारोपण कराया जाएगा। एडीपीआरओ राजेश चौरसिया ने बताया कि अभियान में ग्रामीणों को सराहनीय योगदान मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed