फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya's video kept trending at the first position with one lakh 85 thousand views

Auraiya News: औरैया का वीडियो एक लाख 85 हजार व्यूज के साथ पहले स्थान पर ट्रेंड करता रहा

Sun, 23 Jul 2023 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jul 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Auraiya's video kept trending at the first position with one lakh 85 thousand views
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दिबियापुर। जिले के एक थाना क्षेत्र के कोटा डीलर का मुंह काला करके व चप्पलों की माला पहनाकर गांव में घुमाने का वीडियो ट्विटर पर ट्रेंड करता रहा। नेशनल कमीशन फाॅर मैन की मांग करने वाले एनसीएम इंडिया काउंसिल फाॅर मैन एफेयर्स के ऑॅफीशियल ट्विटर हैंडल पर वीडियो शेयर हुआ तो लगभग एक लाख 85 हजार व्यूज के साथ पहले स्थान पर रहा।
औरैया के एक क्षेत्र के कोटा डीलर के साथ उसकी रिश्तेदार महिला ने चप्पलों से पिटाई की थी और चप्पलों की माला पहनाकर और मुंह पर कालिख पोतकर गांव में घुमाया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

21 जुलाई की शाम को एनसीएमइंडिया काउंसिल फाॅर मैन के ऑॅफीशियल ट्विटर हैंडल ने औरैया में हुई घटना का वीडियो ट्विटर पर पोस्ट कर मणिपुर वायरल वीडियो से जोड़कर लिखा कि मणिपुर के वीडियो पर आक्रोश और औरैया के इस वीडियो पर चुप्पी? इस ट्वीट के बाद लोगों ने इस पर टिप्पणी की। शनिवार को यह वीडियो ट्विटर पर पहले नंबर पर ट्रेंड करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article