{"_id":"680d25eb7e51d5abb70a60e5","slug":"auraiyas-balushahi-will-be-included-in-one-district-one-product-auraiya-news-c-211-1-aur1007-125156-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: एक जिला-एक उत्पाद में शामिल होगी औरैया की बालूशाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: एक जिला-एक उत्पाद में शामिल होगी औरैया की बालूशाही
Sat, 26 Apr 2025 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 26 Apr 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
औरैया। एक जिला-एक उत्पाद में देसी घी के संग अब औरैया की बालूशाही भी शामिल होगी। शनिवार को जिला उद्योग बंधु एवं एमओयू क्रियान्वन तंत्र समिति की समीक्षा बैठक में बालूशाही को शामिल करने पर मुहर लग गई है।
औरैया की बालूशाही काफी मशहूर है। इसका स्वाद चखने को यहां पर दूर-दराज से लोग आते हैं। औरैया में बालूशाही बनाने की शुरुआत शहर के सुभाष चौक स्थित रमाकांत स्वीट्स हाउस ने की। यहां पर देसी घी में पगी हुई बालूशाही बनती है।
इसकी खासियत यह है कि मिठास के साथ मुंह रखते ही घुल जाती है। अब शहर समेत कस्बों में भी मिठाई विक्रेता बालूशाही बनाने में जुटे हैं। अभी तक बालूशाही को एक जिला-एक उत्पाद में जगह नहीं मिल पाई थी।
विज्ञापन
अब डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी की पहल पर अब यहां की बालूशाही को एक जिला-एक उत्पाद में शामिल करने की जुगत शुरू हो गई है। डीएम ने बताया कि अभी तक औरैया का देसी घी ही इस योजना में शामिल था। अब यहां की बालूशाही को भी इसमें शामिल किया जाएगा।