{"_id":"698f6db6d4ccd02b6b0160f2","slug":"auraiya-tops-the-state-in-making-farmer-registry-auraiya-news-c-211-1-aur1006-139587-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: फार्मर रजिस्ट्री बनाने में औरैया प्रदेश में अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: फार्मर रजिस्ट्री बनाने में औरैया प्रदेश में अव्वल
Sat, 14 Feb 2026 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 14 Feb 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
औरैया। डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने शुक्रवार को जूम मीटिंग में विभागीय कार्यों की समीक्षा के संग अधिकारियों से संवाद किया।
फार्मर रजिस्ट्री बनाने के मामले में औरैया जनपद का प्रदेश में पहला स्थान आने पर शुभकामनाएं दीं। वहीं, एसआईआर में भी शीर्ष स्थान मिला। उन्होंने कहा कि अव्वल आना ही पर्याप्त नहीं है। लगातार अव्वल बना रहना होगा।
डीएम ने आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की प्रगति पर नाराजगी भी जताई। निर्देश दिए कि आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के लिए कोटेदार, आंगनबाड़ी कार्यकत्री की भी आईडी बनाई जा चुकी है। ऐसे में जिला पूर्ति अधिकारी व जिला कार्यक्रम अधिकारी लगातार कोटेदारों व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को सजग करते रहें। डीएम ने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री का कार्य 15 मार्च तक पूरा किया जाना है। प्राप्त लक्ष्य के सापेक्ष लेखपाल का लक्ष्य भी निर्धारित किया जाए।
डीएम ने डीपीआरओ को निर्देश दिए कि रोजाना 5वें व 15वें वित्त आयोग में प्राप्त बजट के सापेक्ष व्यय धनराशि का विवरण उपलब्ध कराएं। साथ ही उन्होंने ग्राम पंचायत बरौनाकलां में पिछले वर्षों में कराए गए विकास कार्यों की जिला स्तरीय समिति से जांच कराने के निर्देश दिए। डीएम ने पीडब्ल्यूडी एक्सईएन को निर्देश दिए कि शासन के निर्देश पर हेलीपैड बनाए जाने के लिए चिह्नित स्थानों का सर्वे करें।