{"_id":"62eec42ce436fc107854ab45","slug":"auraiya-the-teenager-will-appear-before-the-cwc-auraiya-news-knp7116125116","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैयाः सीडब्ल्यूसी के सामने पेश होगी किशोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैयाः सीडब्ल्यूसी के सामने पेश होगी किशोरी
विज्ञापन
औरैया। एक घर में बंधक मिली चार दिन से लापता किशोरी के शनिवार को सीजेएम कोर्ट में बयान कराए गए। इसके बाद सीजेएम ने सीडब्ल्यूसी के सामने पेश करने के निर्देश दिए हैं। किशोरी अपने मां के साथ जाने के लिए तैयार नहीं है। वहीं पुलिस पूरे मामले में गहराई से छानबीन करने में जुटी है।
सदर कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला गायत्री नगर स्थित एक घर मेें चार दिन से लापता 14 वर्षीय किशोरी को बरामद किया था। कोतवाली में पूंछताछ करने के बाद किशोरी को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। यहां पर बयान लेने के बाद सीजेएम ने किशोरी को सीडब्ल्यूसी (चाइल्ड वेल्फेयर कमेटी) के सामने पेश करने के निर्देश दिए हैं।
वहीं पुलिस ने बताया कि पूछताछ में किशोरी ने अपनी मर्जी से एक घर में जाने की जानकारी दी है, वह अपनी मां से नाराज है और उनके पास नहीं रहना चाहती है। बता दें कि दो अगस्त को किशोरी अचानक से लापता हो गई थी और इस मामले में मां ने पड़ोस में रहने वाले पवन के खिलाफ पुत्री के ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वहीं बात में पता चला कि किशोरी एक घर में बंधक है। जिसकी सूचना पर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की शाम उसे बरामद किया था। एसपी चारू निगम ने बताया कि किशोरी को सीडब्ल्यूसी के सामने रविवार को पेश कराया जाएगा। इसी के बाद निर्णय होगा कि उसे किसे सुपुर्द किया जाएगी।