{"_id":"62c5d4cdf38ed3183642b06f","slug":"auraiya-stupebaaz-stole-pockets-worth-one-lakh-from-saraf-s-shop-auraiya-news-knp7062055165","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया : टप्पेबाजों ने सराफ की दुकान से चुराए एक लाख के जेबरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया : टप्पेबाजों ने सराफ की दुकान से चुराए एक लाख के जेबरात
विज्ञापन
दिबियापुर। थाना क्षेत्र के असेनी में सराफा की दुकान से दो युवकों ने लगभग एक लाख रुपये के सोने के आभूषण पार कर दिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
असेनी निवासी प्रदीप वर्मा ने बताया कि बुधवार को दिन में 11 बजे दुकान पर बाइक सवार दो युवक आए। युवकों ने आभूषण दिखाने के लिए कहा। बताया कि कुछ आभूषण दिखाए। इसी बीच अन्य आभूषण दिखाने के लिए निकालने लगे।
इस बीच युवकों ने लगभग 20 ग्राम सोने के आभूषण की एक पुड़िया उठा ली और चले गए। दस मिनट बाद जब उसने आभूषणों का मिलान किया तो 20 ग्राम सोने के जेवर गायब थे। बताया कि जेवर की कीमत करीब एक लाख रुपये है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण मिश्रा का कहना है कि टप्पेबाजों की तलाश की जा रही है।