{"_id":"63c6eb543824b1581022fd6f","slug":"auraiya-students-shine-in-national-level-competition-auraiya-news-knp7393741135-2023-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में औरैया के छात्रों का जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में औरैया के छात्रों का जलवा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। शेमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल के छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शहर का नाम रोशन किया। बीएमएल मुंजाल यूनिवर्सिटी गुरुग्राम में हुई सस्टेनेबिलिटी एंड क्लाइमेट चेंज श्रेणी में शेमफोर्ड स्कूल में कक्षा 12 के छात्र रौनक दीक्षित, अभिषेक, अश्विन सिंह और अजय पाठक ने प्रतिभाग कर 20 से अधिक स्कूलों के छात्रों को हराकर प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया।
बीएमएल मंजुला यूनिवर्सिटी गरुग्राम में 15 जनवरी को मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा फूड सस्टेनेबिलिटी विषय पर प्रतियोगिता हुई। जिसमें शेमफोर्ड औरैया के छात्रों ने 20 से अधिक प्रतिष्ठित स्कूलों को हराकर दिल्ली एनसीआर में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस पर प्रतिभागी कक्षा 12 के छात्र रौनक दीक्षित, अभिषेक, अश्विन सिंह और अजय पाठक को 50 हजार रुपये का नगद पुरस्कार और यूूनिवर्सिटी द्वारा 75 प्रतिशत स्कॉलरशिप प्रदान की गई।
स्कूल के चेयरमैन डॉ. अनिल हाडा ने बच्चों का उत्साह बढ़ा। स्कूल के संस्थापक सचिव और प्रबंधक देवेंद्र गुप्ता ने कहा कि औरैया शहर के इतिहास में पहली बार मिली इस स्तर की सफलता को छात्र और शिक्षक नए आयाम तक पहुंचाने में सदैव प्रयासरत रहेंगे। वहीं, हीरो मोटो कॉर्प के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर (ऑपरेशंस) विक्रम एस कस्बेकर ने भी छात्रों की वैज्ञानिक सोच की तारीफ करते हुए उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता की ज्यूरी में जेएनयू के प्रोफेसर डॉ. सौमित्र मुखर्जी, आईआईटी दिल्ली के प्रोफेसर डॉ. बीके पाणिग्रही और बीएमल मुंजाल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अनिर्बान चौधरी शामिल थे।