{"_id":"62cdc6e88841e97cb4382493","slug":"auraiya-report-on-six-including-two-nominated-in-molestation-auraiya-news-knp707231615","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैयाः सामूहिक दुष्कर्म में दो नामजद समेत छह पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैयाः सामूहिक दुष्कर्म में दो नामजद समेत छह पर रिपोर्ट
विज्ञापन
अयाना (औरैया)। थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती ने कोर्ट के आदेश पर कोतवाली में दो नामजद समेत छह आरोपियों पर सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में पीड़िता ने युवकों पर गर्भवती होने पर मारपीट कर जबरन गर्भनिरोधक गोली खिलाकर गर्भपात कराने का आरोप लगाया। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने कोर्ट के आदेश पर अयाना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराकर आरोप लगाया कि रामनगर, अजीतमल निवासी विमल ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। इससे छह माह पहले वह गर्भवती हो गई थी। जब विमल को बताया तो उसने मारपीट कर गर्भनिरोधक गोली खिलाकर गर्भपात करा दिया। आरोप लगाया कि 16 अप्रैल की शाम सात बजे विमल अपने बड़े भाई अवनीश व चार अज्ञात लोगों के साथ उसके घर आया।
जहां से बड़ा भाई अवनीश उसकी शादी विमल से कराने की बात कहकर कार से ले गए। रास्ते में सुनसान जगह देखकर उन लोगों ने कार रोक दी। इसके बाद कार सवार दोनों नामजद व चार अज्ञात लोगों ने कार के अंदर ही उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद कार से धक्का देकर भाग गए। वह किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई।
विज्ञापन
बताया कि अब आरोपी रिपोर्ट दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी दे रहे है। पीड़िता ने बताया कि उसने अयाना थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने को तहरीर दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, तब न्यायालय की शरण ली। थानाध्यक्ष जितेंद्र यादव ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।