{"_id":"62cb1f18040f755d42595b51","slug":"auraiya-prayers-sought-for-peace-and-tranquility-in-the-country-on-bakrid-auraiya-news-knp7068823110","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैयाः बकरीद पर देश में अमन और शांति के लिए मांगी दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैयाः बकरीद पर देश में अमन और शांति के लिए मांगी दुआ
विज्ञापन
ईदगाह में नमाज के बाद दुआ मांगते लोग। संवाद
- फोटो : AURAIYA
औरैया। शहर के ईदगाह जमाल शाह, खानपुर मस्जिद समेत विभिन्न मस्जिदों में अकीदमंदों ने ईद-उल-अजहा यानी बकरीद की नमाज अदा की। मस्जिद के इमाम ने देश की अमन और शांति के लिए दुआएं मांगी। आपसी भाईचारे के साथ-साथ कोरोना व अन्य संक्रामक बीमारियों से हिफाजत के लिए भी अल्लाह से दुआएं की गई। कुछ लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की बधाई दी तो कुछ ने कोविड नियमों का पालन कर गले मिलने से भी परहेज कर हाथ जोड़कर बकरीद की मुबारकबाद दी।
डीएम पीसी श्रीवास्तव ने कहा कि नेकी की राह पर चलने वाले बंदे ही अल्लाह को पसंद होते हैं। बकरीद पर्व अमन, शांति और भाईचारे का संदेश देता है। बताता है कि एक-दूसरे से मिलकर रहें। इससे लोगों की तरक्की होगी और मुल्क आगे बढ़ेगा। फिर डीएम, एसपी चारू निगम, एडीएम रेखा एस चौहान, सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव, सीओ अंडर ट्रेनी भरत पासपास ने ईदगाह पहुंचकर मुस्लिम समुदाय के लोगों को पर्व की बधाई दी। इस दौरान पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि लालजी शुक्ला, प्रसपा नेता अनूप गुप्ता समेत अन्य राजनीतिक दलों के लोगों ने ईदगाह पहुंचकर मुस्लिम समुदाय के लोगों को बधाई दी।
नमाज के बाद दी गई कुर्बानी
ईद-उल-अजहा यानी बकरीद की नमाज अदा करने के बाद लोगों ने घरों में सेंवई और मिठाई खाकर पर्व मनाया। फिर अल्लाह का हुक्म मानते हुए अल्लाह की रजा के लिए कुर्बानी दी। हैसियतमंद लोगों ने अपने-अपने घरों में बकरे की कुर्बानियां दीं। इसके बाद बकरे का मीट गरीबो, जरूरतमंद पड़ोसियों व रिश्तेदारों के बीच वितरण किया। साथियों व रिश्तेदारों से मिलकर बकरीद पर्व की बधाइयां दी। छोटे-छोटे बच्चे नए-नए कपड़े पहन कर बकरीद पर्व की खुशियां मनाते दिखे।
विज्ञापन
सुरक्षा के तहत मस्जिदों व चौराहों पर तैनात रही पुलिस
बकरीद को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। जिले की चिह्नित मस्जिदों, चौराहों व तिराहों पर पुलिस बल तैनात रहा। एसपी चारू निगम व एएसपी शिष्यपाल ने जिले का भ्रमण किया। क्षेत्राधिकारी, इंस्पेक्टर, दरोगा व सिपाही भी निरंतर गश्त पर रहे। साइबर व सर्विलांस टीम की नजर सोशल मीडिया पर रही। एसपी ने बताया कि जिले में अराजकता व अशांति फैलाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है।
अमन-चैन के साथ अदा हुई नमाज
फफूंद। ईद-उल-अजहा पर्व कस्बा समेत क्षेत्र में बड़े जोशखरोश संग मनाया गया। सुबह से ही ईदगाह जाने वाले रास्तों में नए-नए कपड़े पहने बच्चे, बूढ़े व युवा नमाजियों की भीड़ से रौनक रही। कस्बे की बाईपास स्थित ईदगाह में ईद-उल-अजहा की नमाज खानकाह आस्ताना आलिया समदिया के सज्जादा नशीन सैयद अख्तर मियां चिश्ती की सरपरस्ती में ईदगाह इमाम सैयद नवाज अखतर उर्फ चिश्ती मियां ने 7:15 मिनट पर अदा कराई। बाबा का पुर्वा स्थित ईदगाह में इमाम हाफिज अदील ने सात बजे, जामा मस्जिद आस्ताना आलिया समदिया में सैयद मंजर मियां चिश्ती ने आठ बजे ईद-उल-अजहा की नमाज अदा कराई। ईद की नमाज से पहले ईदगाह पहुंचे बच्चों ने भी ईद की खुशी का लुत्फ उठाया और खिलौने खरीदें। नमाज के बाद मुल्क में अमन चैन व भाईचारा कायम रहने की दुआएं मांगी गईं। दुआ के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। फिर अपने-अपने घरों को रवाना होकर अल्लाह की बारगाह में जानवरों की कुर्बानी पेश कर सुन्नत-ए-इब्राहीमी पर अमल किया। सुरक्षा की दृष्टि से ईदगाह तथा ईद की नमाज होने वाली मस्जिदों के बाहर जिला प्रशासन व थाना पुलिस का सख्त पहरा रहा। (संवाद)
कड़ी सुरक्षा के बीच अदा की गई नमाज
बिधूना। नगर में नवीन बस्ती व चंदरपुर रोड़ स्थित ईदगाहों के साथ ही कुदरकोट, ऐरवाकटरा, उमरैन, पुर्वा मके, रावतपुर्वा, सबहद, रूरूगंज, बेला आदि में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नमाज अदा की गई। नमाज के बाद कुर्बानियों का दौर शुरू हुआ। एसडीएम लवगीत कौर, उपजिलाधिकारी न्यायिक राम अवतार वर्मा, क्षेत्राधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह, तहसीलदार जीतेश वर्मा, तहसीलदार न्यायिक करम सिंह, कोतवाल सुजीत वर्मा समेत सभी पुलिस कर्मी अपने क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भ्रमण करते रहे। (संवाद)
ऊंच-नीच भुलाकर गले मिलकर दी बधाई
अजीतमल। रविवार को अनंतराम सोनासी ईदगाह में पेश इमाम हाजी मौलाना अब्दुल करीम ने सुबह आठ बजे नमाज खुशनुमा माहौल में अदा कराई और नमाज खुतबा सुनाया। पेश इमाम ने कहा कि हर मोमिन को चाहिए कि इस दिन की खुशियां सभी लोग गरीबी-अमीरी और ऊंच-नीच भुलाकर आपस में बांटें और एक-दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दें। अनंतराम प्रधान प्रतिनिधि रईसुद्दीन उर्फ भोले, सोनासी प्रधान अमित कुमार ने ईदगाह के आसपास साफ-सफाई कराई। वहीं, कस्बा अजीतमल, बाबरपुर, अनंतराम, मुरादगंज, दलेलनगर, चपटा, अटसू में स्थित ईदगाहों और मस्जिदों के बाहर पुलिस बल के साथ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। एसडीएम अखिलेश कुमार, तहसीलदार हरिश्चंद्र, क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार, कोतवाली प्रभारी सत्यप्रकाश समेत पुलिस कर्मियों ने भ्रमण कर खुले में कुर्बानी न करने के निर्देश दिए। (संवाद)

दयालपुर स्थित ईदगाह में नमाज अदा करते नामाजी। संवाद- फोटो : AURAIYA

गले मिलकर एक-दूसरे को बकरीद की मुबारकबाद देते बच्चे। संवाद- फोटो : AURAIYA

ईदगाह के बाहर मुस्लिम समुदाय के लोगों व बच्चों को पर्व की बधाई देते डीएम पीसी श्रीवास्तव, एसपी चा?- फोटो : AURAIYA