फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya overall champion in divisional rally

Auraiya News: मंडलीय रैली में औरैया ओवरऑल चैंपियन

Sat, 21 Feb 2026 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 21 Feb 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Auraiya overall champion in divisional rally
अजीतमल। बेसिक शिक्षा परिषद की मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता इटावा के ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई। इसमें जनपद औरैया ने प्राथमिक स्तर व जूनियर स्तर दोनों वर्गों में चैंपियन ट्राॅफी हासिल की।
विज्ञापन

जिला व्यायाम शिक्षक मनीष मिश्रा ने बताया कि मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में औरैया जनपद ने प्रतिभाग किया। इसमें प्राथमिक व जूनियर स्तर पर औरैया ओवरऑल चैंपियन रहा । प्रथम दिन प्राथमिक स्तर 100 मीटर दौड़ में रागनी ने गोल्ड, 100 मीटर दौड़ में अतुल ने गोल्ड, 50 मीटर दौड़ में अतुल ने सिल्वर, 200 मीटर दौड़ में अतुल ने गोल्ड, 400 मीटर में सपना ने सिल्वर, 400 मीटर में रोहित ने गोल्ड मेडल जीता।
विज्ञापन

इसी तरह बालक व बालिका वर्ग की कबड्डी में गोल्ड मेडल मिला। लंबी कूद में रोहित ने गोल्ड मेडल हासिल किया। जबकि जूनियर स्तर की 100 मीटर दौड़ में मुस्कान ने गोल्ड, 100 मीटर दौड़ में अभिषेक ने सिल्वर, 200 मीटर दौड़ में अभिषेक ने गोल्ड, 400 मीटर दौड़ में अरुण कुमार ने गोल्ड, 400 मीटर दौड़ में मुस्कान ने सिल्वर मेडल हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, लंबीकूद में अभिषेक ने सिल्वर व मुस्कान को सिल्वर मिला। इसी प्रकार दूसरे दिन की प्रतियोगिता में जूनियर स्तर की 600 मीटर दौड़ में उमा देवी ने सिल्वर, गोला फेंक में पियूष ने ब्राउंस, कुश्ती में आदिल, अभिषेक, अर्पित, दिव्या, पियूष, वर्षा पाल व आकांक्षा पाल ने गोल्ड मेडल जीते। खो-खो बालिका व बालक वर्ग में गोल्ड, कबड्डी बालक व बालिका वर्ग में सिल्वर मेडल मिला।

जिला व्यायाम शिक्षक ने बताया की मंडलीय रैली में स्वर्ण पदक जीतने वाले सभी प्रतिभागी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में अयोध्या में प्रतिभाग करेंगे । इस अवसर पर डायट प्राचार्य गंगा सिंह राजपूत ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed