फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news,Women's uproar over unfinished work, GM angry

अधूरे काम पर महिलाओं का हंगामा, जीएम नाराज

Wed, 09 Mar 2022 10:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 10:56 PM IST
विज्ञापन
auraiya news,Women's uproar over unfinished work, GM angry
फोटो- 09एयूआरपी-30- शिकायत करने के लिए जुटीं आवासीय कालोनी की महिलाएं। संवाद - फोटो : AURAIYA
दिबियापुर। रेलवे महाप्रबंधक के निरीक्षण में रेल अधिकारियों की मेहनत पर उस समय पानी फिर गया जब महिलाओं ने काम अधूरा बता कर हंगामा किया। इस पर महाप्रबंधक ने नौ मई तक काम पूरा कराने व खामियां पाए जाने पर कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन

निरीक्षण को पहुंचे महाप्रबंधक प्रमोद कुमार रेलवे कालोनियों की हकीकत देखने पहुंचे, तो कई घरों के दरवाजे नहीं खुले। इसी बीच एक महिला ने बाहर आकर कह दिया कि अंदर पुताई होने के कारण सामान बिखरा पड़ा है।
विज्ञापन

महाप्रबंधक ने इसे विभागीय अधिकारियों के प्लान के तहत एक दिखावा माना और अफसरों पर भड़क पड़े। आगे बढ़े तो निर्माण शाखा के अधिकारियों की पोल खुल गई।
यहां पर रेल कर्मी उमाशंकर शुक्ला की पुत्री यशी शुक्ला ने बताया कि घर के शौचालय में पानी भर जाता है। घर के अंदर अन्य कमियां होने की भी शिकायत की। रेल कर्मी उमेश की पत्नी कुसुम ने भी घर में पानी भरने की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद जब महाप्रबंधक पार्क उद्घाटन के लिए पहुंचे तो यहां पर कई घरों की महिलाओं ने भी घरों में समस्याएं होने की शिकायत करते हुए हंगामा किया। आरोप लगाया कि दिखाने के लिए घरों के आगे आगे काम हुआ है।
कमरों के अंदर कोई काम नहीं हुआ। महाप्रबंधक ने अफसरों की तरफ आंखें तरेरी और महिलाओं को शांत कराया। महिलाओं के शांत होने के बाद उन्हीं से पौधरोपण कराया।
आधा अधूरा काम और शिकायतों का अंबार देख महाप्रबंधक ने विभागीय अधिकारियों को रेल कालोनी में आवासों की सभी समस्याओं को दुरुस्त करने के लिए निर्देश दिए।
चेतावनी दी कि दो माह बाद 9 मई को मंडलीय अधिकारी दोबारा निरीक्षण करने पहुंचेंगे। कमियां मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। रेलकर्मी सुरजीत ने आवास न मिलने की शिकायत की।
रेलवे स्टेशनों पर यात्री समस्याओं के लिए मिले लोग
दिबियापुर। वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के डा.डीपी सिंह एवं पदाधिकारियों ने रेल ओवरब्रिज पर सीढ़ियों के निर्माण की मांग की। बंद चल रहीं लिंक एवं मुरी एक्सप्रेस के साथ पैसेंजर एवं मेमू के ठहराव की मांग की।
चेयरमैन अरविंद पोरवाल एवं मेडिकल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र के नेतृत्व में मंगल नायक, श्यामू सिंह ने महिला यात्री प्रतीक्षालय, वीआईपी लाउंज, रिटायरिंग रूम एवं सार्वजनिक शौचालय शुरू कराने समेत बंद चल रही ट्रेनों को चालू कराने की मांग रखी।
प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय पैराडाइज ने नवीन गणेश पोरवाल, संजीव गुप्ता, सुखलाल गुप्ता, राहुल गुप्ता, अमित कुमार के साथ विभिन्न ट्रेनों के ठहराव के साथ रेलवे स्टेशन पर वाहन स्टैंड बनवाने, भगवतीगंज की ओर रेल टिकट काउंटर खोलने समेत अन्य मांगे रखी।
सपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता, अछल्दा से पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में शामिल महेंद्र सिंह, सरफराज आलम, ने अछल्दा रेलवे स्टेशन पर महानंदा एक्सप्रेस, ऊंचाहार एक्सप्रेस, अवध एक्सप्रेस, आगरा लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस फफूंद कानपुर मेमू ट्रेन को इटावा से चलाने, आगरा इटावा मेमू को फफूंद से चलाने की मांग की।
क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति उत्तर मध्य रेलवे के सदस्य डा.नरेंद्र त्रिपाठी ने भाजपा नेता प्रेम कुमार गुप्ता के साथ कई प्रमुख ट्रेनों के ठहराव समेत राजधानी एक्सप्रेस, कैफियत एक्सप्रेस आदि प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग की। गेल के अधिकारी भी महाप्रबंधक से मिले और शताब्दी एक्सप्रेस के ठहराव के लिए ज्ञापन दिया।
बैरक न होने से जीआरपी कर्मियों को होती परेशानी
जीआरपी चौकी के सिपाहियों के लिए बैरक न होने की समस्या भी जीआरपी पुलिस कर्मियों ने महाप्रबंधक के समक्ष रखी। बताया कि बैरक न होने के कारण उन्हें तपते टिन शेड में दिन गुजारना पड़ता है। शौचालय न होने से कर्मियों को परेशान होना पड़ता है। जीएम ने बैरक निर्माण के लिए आवश्यक कार्रवाई के लिए अधीनस्थों को निर्देश दिए।

...और रुककर देखी ऊंची नीची सीढ़ी
रेलवे महाप्रबंधक भगवतीगंज साइड परिसर के निरीक्षण पर जा रहे थे। फुट ओवरब्रिज की एक सीढ़ी अन्य सीढ़ियों की अपेक्षा ऊंची नीची होने के कारण वह रुक गए। उन्होंने इसे ठीक करने के लिए निर्देश दिए। डीआरएम मोहित चंद्रा ने बताया कि वह भी निरीक्षण के समय इसे ठीक करने के लिए कह गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed