{"_id":"6235c50e8f9523326441b89e","slug":"auraiya-news-village-head-beaten-up-for-stopping-gambling-auraiya-news-knp686249776","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत भवन में जुआ बंद कराने पर ग्राम प्रधान को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत भवन में जुआ बंद कराने पर ग्राम प्रधान को पीटा
विज्ञापन
बिधूना। कोतवाली क्षेत्र के रुपपुर सहार पंचायत भवन में जुआ खेलने से रोकने पर गुस्साए जुआरियों ने महिला ग्राम प्रधान की पिटाई कर दी। प्रधान ने हमलावरों के खिलाफ मारपीट करने और कान का एक बाला व गोलक में रखे पैसे लूट ले जाने का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बिधूना ब्लाक के रूपपुर सहार की प्रधान साधना कुमारी ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि होली के दिन पंचायत भवन में कुछ लोगों के जुआं खेलने की जानकारी मिली। वह मौके पहुंचीं और जुआं बंद करवा दिया।
इसी बात से नाराज होकर जुआं खेलने वाले गांव के रजत दुबे, गौरव कुशवाहा, अछल्दा मोड़ निवासी विमल मिश्रा, बमराह निवासी गुलशन यादव ने शाम साढ़े सात बजे उसके घर पर हमला बोल दिया। घर पर अकेले होने के कारण उन लोगों ने उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
आरोप है कि वह लोग कान का एक बाला व घर में रखी गुल्लक से सात हजार रुपये निकाल कर ले गए। कोतवाली प्रभारी शशिभूषण मिश्रा ने बताया कि ग्राम प्रधान की तहरीर पर चार नामजदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दी जा रही है।