{"_id":"62360d80eefc5b4cba59f3ea","slug":"auraiya-news-unknown-body-found-on-railway-track-auraiya-news-knp6863650196","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात शव
विज्ञापन
फफूंद। पाता रेलवे स्टेशन के खंभा नंबर 1109 के पास डाउन ट्रैक पर शनिवार को एक अज्ञात शव पड़ा मिला। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्च्युरी में रखवाया है। स्थानीय लोगों ने उसके ट्रेन से गिरने की आशंका जाहिर की है।
दिल्ली हावड़ा रेलवे ट्रैक पर पाता के पास शव मिलने की सूचना पर थानाध्यक्ष फफूंद जितेंद्र सिंह व पाता चौकी प्रभारी मनीष कुमार मौके पर पहुंचे। इधर शव मिलने की सूचना फैलते ही ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई।
पुलिस के काफी प्रयास के बाद भी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष और रंग सांवला है। मृतक स्लेटी रंग की जींस व आसमानी शर्ट पहने हुए है। उसका शव मोर्च्युरी में रखवाकर शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।