फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news,Two hours jam on Dibiyapur canal bridge, passersby hulk

नहर पुल पर लगे जाम में पसीना पसीना हुए राहगीर

Mon, 04 Apr 2022 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
auraiya news,Two hours jam on Dibiyapur canal bridge, passersby hulk
फोटो -04एयूआरपी-36-दिबियापुर नहर पुल पर लगे जाम में फंसे पैदल और वाहन सवार। संवाद - फोटो : AURAIYA
दिबियापुर। नो इंट्री के बाद भी भारी वाहनों की आवाजाही से सोमवार दोपहर दिबियापुर नहर पुल पर जाम लग गया। तेज धूप में जाम में फंसे राहगीर पसीने- पसीने हो गए। बोर्ड के परीक्षार्थी भी काफी परेशान हुए। पुलिस के साथ स्थानीय व्यापारियों के मोर्चा संभालने पर करीब दो घंटे बाद जाम समाप्त हो सका।
विज्ञापन

दोपहर में लगभग 12 बजे विलरायां पनवाड़ी राजमार्ग पर स्थित दिबियापुर नहर पुल पर वाहनों का लंबा जाम लग गया। मिनटों की दूरी तय करने में राहगीरों के पसीने छूट गए।
विज्ञापन

स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि सुबह से रात तक नो इंट्री होने के बाद पुलिस की डयूटी न होने पर भारी वाहनों के चालक अपनी मनमानी करने लगते हैं।
ऐसे में पुल के संकरे रास्ते पर भारी वाहनों के आगे निकलने की होड़ में जाम लग जाता है। सोमवार को जाम की सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। इसके बाद व्यापारियों के साथ मिलकर पुलिस ने पुल पर गलत तरीके से खड़े वाहनों को हटवाना शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तब जाकर दोपहर दो बजे के बाद पुल का जाम धीरे- धीरे खुलने लगा। प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण मिश्रा का कहना है कि इस समय विद्यालयों में चल रहीं परीक्षाओं एवं देवी मंदिरों में पुलिस बल की तैनाती के कारण पुल पर सिपाहियों की नियमित ड्यूटी में समस्या आ रही है। जल्द ही जाम की समस्या से निजात के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएंगे।
जल्दबाजी में हादसों की भी आशंका
सुबह आठ बजे से रात 10 बजे तक दिबियापुर नगर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी है। सुबह आठ बजे नो इंट्री लगने से पहले दिबियापुर नगर से गुजरने की जल्दबाजी में वाहन चालक वाहनों को तेजी से चलाते हुए दिबियापुर से गुजरते हैं।

इसी जल्दबाजी में हादसे की भी आशंका बनी रहती है। सुबह के समय नहर पुल, फफूंद चौराहा, रेल ओवरब्रिज पर जाम लगने से स्कूल जाने वाले छात्र छात्राएं परेशान होते हैं।

फोटो-04एयूआरपी-35 सोमवार सुबह नो इंट्री लगने से पहले बेला रोड पर जाम में फंसे बड़े वाहन। संवाद

फोटो-04एयूआरपी-35 सोमवार सुबह नो इंट्री लगने से पहले बेला रोड पर जाम में फंसे बड़े वाहन। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed