फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news,Trains will stop on the basis of income

आय और यात्रियों की संख्या पर होगा ट्रेनों का ठहराव

Wed, 09 Mar 2022 10:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 10:56 PM IST
विज्ञापन
auraiya news,Trains will stop on the basis of income
फोटो 09एयूआरपी-26- फफूंद रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण के समय अधीनस्थों को दिशा निर्देश देते महाप्रबंधक - फोटो : AURAIYA
दिबियापुर । उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक प्रमोद कुमार ने बुधवार को फफूंद रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन पर मिली खामियों में सुधार लाने के निर्देश अधीनस्थों को दिए।
विज्ञापन

महाप्रबंधक से स्थानीय लोग मिले और अपनी मांगों का ज्ञापन दिया। जिसमें कई ट्रेनों के ठहराव की मांग भी थी। इस पर जीएम ने कहा कि आय के आधार पर ही ट्रेनों के ठहराव पर फैसला होगा।
विज्ञापन

स्पेशल निरीक्षण ट्रेन से सुबह सवा 11 बजे फफूंद रेलवे स्टेशन पहुंचे उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक प्रमोद कुमार ने प्लेटफार्म, फुट ओवरब्रिज, भगवतीगंज साइड रेलवे सर्कुलेटिंग एरिया, रेलवे की आवासीय कालोनी, स्टेशन मास्टर कक्ष के ऑपरेटिंग सिस्टम का बारीकी से निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के बाद बताया कि निरीक्षण करने के सात आठ माह पहले ही रेलवे स्टेशन पर आवश्यक सुधार के लिए बता दिया जाता है। ताकि कालोनी, ट्रैक, ब्रिज आदि में आवश्यक सुधार किए जा सके। जो कमियां मिलीं हैं, उन्हें दुरुस्त करने के लिए निर्देशित किया गया है।
हरिद्वार जाने वाली लिंक एक्सप्रेस एवं माता वैष्णो देवी जम्मू जाने वाली मुरी एक्सप्रेस का ठहराव बंद होने के सवाल पर कहा कि कोरोना के समय सभी ट्रेनें बंद हो गईं थीं। कोरोना के बाद आय एवं यात्रियों के हिसाब से ट्रेनों का स्टापेज दिया गया।
अन्य ट्रेनों के ठहराव के लिए प्रयास किए जाने का आश्वासन दिया। रेलवे स्टेशन फफूंद का नाम दिबियापुर करने के सवाल पर कहा रेलवे स्टेशन का नाम गृह मंत्रालय बदलता है।
नाम परिवर्तन का प्रस्ताव प्रदेश सरकार के माध्यम से गृह मंत्रालय को भेजा जाता है। इसके बाद नाम बदलने की प्रक्रिया होती है। वह लगभग पौने 12 बजे इटावा की ओर रवाना हो गए। मंडल रेल प्रबंधक मोहित चंद्रा के साथ मंडल के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
पार्क का उद्घाटन कर काटा केक
रेल कर्मियों की आवासीय कालोनी में महाप्रबंधक प्रमोद कुमार ने बाल क्रीड़ा उद्यान का शिलान्यास किया। उन्होंने मंडलीय अधिकारियों एवं बच्चों के साथ फीता काटकर पार्क को बच्चों के लिए खोल दिया।

बच्चों के साथ उन्होंने केक काटा। उन्होंने बच्चों से पूछा कि पार्क में पौधों एवं झूलों के लगने से उन्हें कैसा लगा। बच्चों ने खुशी जताते हुए कहा कि अब उन्हें खेलने के लिए कहीं बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed