फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news,Thief arrested with four bikes, partner absconding

चार बाइकों को साथ एक चोर गिरफ्तार, साथी फरार

Sun, 27 Mar 2022 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
auraiya news,Thief arrested with four bikes, partner absconding
फोटो-27एयूआरपी-50 पुलिस कर्मियों के साथ काले कपड़े पहने खड़ा गौरव उर्फ कालिया। संवाद - फोटो : AURAIYA
अजीतमल। पुलिस ने भीखेपुर हाईवे पुल के पास से शनिवार रात बाइक सवार एक युवक को पकड़ा। जबकि उसका साथी मौके से भाग गया। जांच में बाइक चोरी की निकली। चोर की निशानदेही पर पुलिस को तीन और बाइकें बरामद की।
विज्ञापन

अजीतमल कोतवाली में सीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि शनिवार रात दरोगा अवनीश कुमार, सूरवीर सिंह व अजय पाल सिंह के साथ भीखेपुर हाईवे पुल के पास थे।
इस दौरान बाइक सवार दो लोगों को पुलिस टीम ने रोकने का प्रयास किया, तो वह भागने लगे। पुलिस कर्मियों ने दौड़ा कर एक युवक को बाइक समेत पकड़ लिया। जबकि उसका साथी मौके से भाग गया।
विज्ञापन

पकड़े गए युवक ने अपना नाम सेंगनपुट्ठा गांव निवासी गौरव उर्फ कालिया बताया। उसने फरार साथी का नाम दलेलनगर निवासी सालिम बताया। वह बाइक के कागजात नहीं दिखा, जांच में बाइक चोरी की निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई, तो उसकी निशानदेही पर तीन और बाइकें मिलीं। सीओ ने बताया कि पकड़ा गया गौरव शातिर चोर है। वह लॉक तोड़कर बाइक चोरी की घटना को अंजाम देता है।

युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कोर्ट में पेश किया गया। न्यायिक हिरासत में लेकर उसे जेल भेजा गया। साथ ही इसके फरार साथी की तलाश में पुलिस कर रही है।

फोटो-27एयूआरपी-51 अजीतमल कोतवाली में खड़ी बरामद बाइकें। संवाद

फोटो-27एयूआरपी-51 अजीतमल कोतवाली में खड़ी बरामद बाइकें। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed