फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news,The trolley entered the dumper standing on the side of the highway, the driver died

हाइवे किनारे खड़े डंपर में ट्राला घुसा, चालक की मौत

Sat, 19 Mar 2022 05:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 05:24 PM IST
विज्ञापन
auraiya news,The trolley entered the dumper standing on the side of the highway, the driver died
फोटो-19एयूआरपी-01- हादसे के बाद क्षतिग्रस्त खड़ा ट्राला ट्रक। संवाद - फोटो : AURAIYA
अजीतमल। राजस्थान से पटना जा रहा ट्राला ट्रक अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के हाईवे पर गिट्टी से भरे खड़े डंपर में पीछे से जा घुसा। हादसे में ट्राला का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक फंसकर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

राजस्थान के अलवर थाना किशनगढ़ बाग के खोहाबाद निवासी ट्राला चालक शाहिद खान गुरुवार को ट्राला में सफेद पाउडर लोड करके पटना (बिहार) जा रहा था।
शुक्रवार की सुबह जैसे ही वह अजीतमल क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर बिजली घर के सामने पहुंचा, तो ट्राला बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े डंपर में जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्राला का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक घायल होकर उसी में फंस गया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने हादसे की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्राला के कुछ हिस्से को कटर से काटकर चालक को बाहर निकाला और सीएचसी अजीतमल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के जेब से मिले मोबाइल नंबर पर बात करके परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने बताया कि चालक ही गाड़ी मालिक है।

शनिवार को पोस्टमार्टम हाउस परिजन पहुंचे। कोतवाली प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द किया गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed