फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news,Schools did not open on time, children kept waiting in the sun

समय पर नहीं खुले स्कूल, धूप में इंतजार करते रहे बच्चे

Wed, 27 Apr 2022 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
auraiya news,Schools did not open on time, children kept waiting in the sun
फोटो-27एयूआरपी-04- पुर्वा लक्षी के गेट पर 7:78 बजे तक लटकता ताला। संवाद - फोटो : AURAIYA
बेला। गर्मी की शुरुआत होते ही प्राथमिक स्कूल खुलने के समय बदला गया है। स्कूल सुबह साढ़े सात से खोलने के निर्देश हैं। जिसमें 12:30 बजे बच्चों की छुट्टी की जानी है।
विज्ञापन

इसके अलावा शिक्षकों डेढ़ बजे तक स्कूल में रहने के निर्देश हैं लेकिन मास्टर साहब अभी भी पुराने ढर्रे पर हैं। इसका खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में शिक्षक घंटों देरी से पहुंच रहे हैं। बुधवार को पड़ताल में कई स्कूलों की हकीकत सामने आई। जिम्मेदार अफसर निरीक्षण कर हकीकत जांचने के बाद कार्रवाई की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीन-1
समय 7:48 बजे
- उच्च प्राथमिक विद्यालय पूर्वा लक्षी विद्यालय के मेन गेट पर ताला लगा हुआ था। शिक्षकों के अक्सर आठ बजे तक आने के कारण यहां पर छात्र भी नहीं पहुंचे। गांव के कुछ लोगों ने बताया कि स्कूल आठ बजे खुलता है।
सीन-2
समय 8:02 बजे
- उच्च प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट बर्रुकुलासर में विद्यालय के बाहर छात्र शिक्षकों का इंतजार कर रहे थे, लेकिन शिक्षक समय से विद्यालय नहीं पहुंचे थे। छात्रा सोनम और वंशिका समेत अन्य छात्रों ने बताया कि मास्टर जी आठ बजे आते हैं।

बोले जिम्मेदार...
गर्मी के चलते स्कूल का समय बदला गया है। सभी प्रधानाध्यापक और शिक्षकों को समय से स्कूल पहुंचने के निर्देश है। यदि कहीं लापरवाही हो रही तो निरीक्षण कर कार्रवाई की जाएगी। - चंदना राम इकबाल, बीएसए

फोटो-27एयूआरपी-05- शिक्षकों के आने का इंतजार करते बर्रुकुलासर स्कूल के बच्चे। संवाद

फोटो-27एयूआरपी-05- शिक्षकों के आने का इंतजार करते बर्रुकुलासर स्कूल के बच्चे। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed