{"_id":"62336ecc6e315374aa5f567c","slug":"auraiya-news-roadways-buses-kept-waiting-for-passengers-in-the-depot-auraiya-news-knp6862109107","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर सवारियों का इंतजार करती रही रोडवेज बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर सवारियों का इंतजार करती रही रोडवेज बसें
विज्ञापन
फोटो-17एयूआरपी-27- सवारियों के इंतजार में डिपो में खड़ी रोडवेज बसें। संवाद
- फोटो : AURAIYA
औरैया। होली पर लोगों को घर या रिश्तेदारों के पास जाने के लिए इस बार भटकना नहीं पड़ा। सवारियां कम होने से दिन भर रोडवेज बसें औरैया डिपो में खड़ी रहीं। हालांकि विभाग की ओर से भी पर्याप्त बसें उतार दी गई थीं।
होली के लिए परिवहन निगम ने बंदोबस्त पहले से कर लिए थे। औरैया डिपो में 68 बसों की मरम्मत पूरी करने के बाद उन्हें सड़कों पर उतार दिया गया।
कानपुर-दिल्ली रूट पर 25 बसें, आगरा-कानपुर रूट पर 12, शाहजहांपुर व झांसी के लिए एक-एक बसें लगाई गईं। शेष बसें लोकल व कुछ को रिजर्व में रखा गया है।
गुरुवार सुबह से ही डिपो में रोडवेज बसें पर्याप्त संख्या में मौजूद रहीं। सुबह कुछ सवारियां थीं लेकिन दोपहर बाद सन्नाटा दिखा। कुछ चालक व परिचालक दिन भर डिपो में खड़े रहकर सवारियों का इंतजार करते रहे। खानपुर व जालौन चौराहे पर भी यात्रियों की भीड़ कम दिखी। इन दोनों चौराहों पर प्राइवेट वाहन भी सवारियों का इंतजार करते दिखे।
एआरएम आरएस चौधरी ने बताया कि यात्रियों को बसों के लिए परेशानी का सामना न करें पड़े, इसलिए पूरी तैयारी कर ली गई थी। शनिवार को दूज पर्व पर सवारियों की भीड़ अधिक निकलने की उम्मीद है।