फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news,people,autumn festival,not be held,disappointed

नहीं लगेगी शरदोत्सव प्रदर्शनी, लोग निराश

Thu, 18 Feb 2021 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
auraiya news,people,autumn festival,not be held,disappointed
फोटो18एयूआरपी 15- आम सभा की बैठक में उपस्थित नगर पालिका अध्यक्षा गायत्री देवी व मौजूद विभिन्न संगठन - फोटो : AURAIYA
औरैया। कोविड के चलते डीएम की अनुमति न मिलने से नगर पालिका परिषद ने शरदोत्सव प्रदर्शनी न लगाए जाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

इससे शहरवासी निराश हैं। नगर पालिका परिषद में हुई आम सभा की बैठक में गुरुवार को यह निर्णय लिया गया।
विभिन्न सामाजिक संगठनों, पूर्व सैनिकों की ओर से शरदोत्सव प्रदर्शनी की अनुमति के लिए डीएम कार्यालय में आवेदन दिया गया था।
डीएम सुनील कुमार वर्मा ने इस प्रदर्शनी की अनुमति नहीं दी। ऐसे में गुरुवार को पालिका प्रशासन ने शरदोत्सव प्रदर्शनी निरस्त करने की घोषणा की।
गुरुवार को पालिका में हुई आम सभा की बैठक में अध्यक्ष गायत्री देवी की उपस्थिति में विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग उपस्थित हुए।
बैठक में सभी ने एक स्वर में डीएम की ओर से शरदोत्सव प्रदर्शनी लगाए जाने की अनुमति न दिए जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
बैठक में पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि लालजी शुक्ला, व्यापारी नेता राजेश बाजपेई बबलू, भारत प्रेरणा मंच के अध्यक्ष अजय शुक्ला अंजाम, भारत विकास परिषद के प्रेम नारायन मिश्रा, डीबीए अध्यक्ष इंद्रपाल भदौरिया एडवोकेट, अतुल शुक्ला एडवोकेट, सोनू दीक्षित एडवोकेट, भूतपूर्व सैनिक संगठन के अनिल चौबे, ईओ बलवीर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed