फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news,Old man dies after being hit by goods train

मालगाड़ी की चपेट में आने से 80 वर्षीय वृद्ध की मौत

Sun, 03 Apr 2022 05:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 05:27 PM IST
विज्ञापन
auraiya news,Old man dies after being hit by goods train
फोटो03एयूआरपी 11- रेलवे ट्रैक पर जमा लोगों की भीड़। संवाद - फोटो : AURAIYA
अछल्दा। रेलवे स्टेशन की पूर्वी क्रासिंग के गेट नंबर 13बी के पास रविवार सुबह रेलवे ट्रैक पार करते समय एक वृद्ध मालगाड़ी की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

उसकी पहचान दिलीपपुर अड्डा गांव निवासी एक व्यक्ति के रूप में हुई। लोगों ने बताया कि वह कस्बे में भीख मांगकर अपना जीवन व्यतीत करता था। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब 11 बजे एक वृद्ध रेलवे लाइन पार करके दूसरी तरफ जाने का प्रयास कर रहा था। जैसे ही वह ट्रैक पर पहुंचा, तो डाउन ट्रैक पर कानपुर की तरफ से आ रही मालगाड़ी की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में उसका शरीर बुरी तरह से क्षत-विक्षत हो गया। घटना की जानकारी होते ही स्टेशन प्रशासन ने रेलवे पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को ट्रैक से हटाकर किनारे रख दिया।
इसके साथ ही उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने उसकी पहचान गांव दिलीपपुर अड्डा निवासी 80 वर्षीय मझले के रूप में की। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक अपनी बेटी के यहां रह कर भीख मांगकर अपना गुजारा कर रहा था।
संभावना जताते हुए बताया कि वह ट्रैक पार करके भीख मांगने के लिए बाजार जाने का प्रयास कर रहा होगा, तभी मालगाड़ी की चपेट में आ गया। बताया कि मृतक को कम दिखाई और सुनाई भी कम देता था।

परिजनों ने ग्रामीण के साथ मौके पर पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। जिस पर रेलवे पुलिस ने उनसे लिखित लेकर शव को सुपुर्द कर दिया।
उधर स्टेशन मास्टर आस्तिक कुमार ने बताया कि मालगाड़ी निकालने के लिए क्रासिंग बंद थी। वह किसी तरह से क्रासिंग पार करके ट्रैक के रास्ते से होकर दूसरी तरफ जाने का प्रयास कर रहा था। जिससे वह मालगाड़ी की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed