फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news,Married woman hanged herself

ससुरालीजनों की प्रताडना से परेशान विवाहिता फंदे पर झूली

Tue, 08 Mar 2022 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
auraiya news,Married woman hanged herself
फोटो08एयूआरपी 45- मृतका पूजा मिश्रा फाइल फोटो - फोटो : AURAIYA
औरैया। गोविंद नगर स्थित मायके में रह रही विवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

प्रमोद अवस्थी की पुत्री पूजा मिश्रा (30) की शादी 28 अप्रैल 2018 को लखनऊ अलीगंज निवासी मोहित मिश्रा के साथ हुई थी। मृतका के पिता ने बताया कि ससुरालीजन लगातार मायके से दहेज लाने का दबाव बनाकर प्रताड़ित कर रहे थे।
विज्ञापन

इस कारण छह माह पूर्व पुत्री ससुराल से मायके आकर रहने लगी थी। मंगलवार शाम चार बजे सभी लोग बाजार चले गए। तभी मौका पाकर पुत्री ने घर के कमरे में अंदर से कुंडी बंद कर ली और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के पिता प्रमोद अवस्थी नगर पालिका परिषद से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। उसके एक भाई रजत अवस्थी है। वह इटावा में प्रापर्टी का काम करता है। क्राइम इंस्पेक्टर/एसएसआई सुशील कुमार यादव ने बताया कि अभी पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed