{"_id":"6228e3f35041ba768363b88d","slug":"auraiya-news-lakhs-stolen-from-retired-teacher-s-house-auraiya-news-knp684764327","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत्त शिक्षक के घर से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत्त शिक्षक के घर से लाखों की चोरी
विज्ञापन
फोटो-09एयूआरपी-41- घटना के बारे में जानकारी देते सेवानिवृत्त शिक्षक प्रेमशंकर राजपूत व बिखरा पड़ा स
- फोटो : AURAIYA
दिबियापुर। थाना क्षेत्र के पुर्वा समाधान निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक के घर से चोरों ने सवा लाख नकद समेत लाखों के जेवर चोरी कर लिए। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य दूसरे कमरे में सोते रहे। बुधवार सुबह घटना की जानकारी पर पुलिस ने मौके पर पहुंच पड़ताल की।
पुर्वा समाधान निवासी प्रेमशंकर राजपूत जूनियर हाईस्कूल से सेवानिवृत्त शिक्षक है। पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार की शाम वह पत्नी रामसती के साथ सड़क किनारे स्थित मकान में सोने चले गए थे।
बड़ा बेटा खेतों में फसलों की रखवाली करने गया था। जो रात में लौटने पर बाहरी हिस्से में बने कमरे के पास सो गया। बड़ी बहू निर्देश कुमारी एवं नातिन दिव्यांशी एक कमरे में सो रहीं थी।
विज्ञापन
जबकि दूसरे कमरे में छोटा पुत्र नरेंद्र कुमार सो रहा था। रात करीब दो से ढाई बजे के बीच अज्ञात चोर घर के अंदर घुस आए। उन्होंने बहू निर्देश कुमारी के सिरहाने रखी दूसरे कमरे की चाबी चुरा ली।
इसके बाद चोरों ने कमरे में रखी अलमारी से सवा लाख रुपये एवं लाखों के जेवरात चुरा लिए। सुबह पांच बजे जब पुत्रवधू निर्देश कुमारी जागकर कमरे में पहुंची। तो कमरे का हाल देखकर चोरी का पता लगा।
आनन फानन सभी परिजनों को सूचना देकर बुलाया गया। पीड़ित का कहना है कि नकदी समेत आठ से 10 लाख रुपये का सामान चोरी हुआ है। थानाध्यक्ष विकास राय ने बताया कि घटना की जानकारी पर छानबीन की गई है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।