फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news,Lakhs stolen by breaking the lock of the deceased soldier's house

दिवंगत सिपाही के सूने घर से लाखों की चोरी

Tue, 29 Mar 2022 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
auraiya news,Lakhs stolen by breaking the lock of the deceased soldier's house
फोटो29एयूआरपी 41-घर के अंदर खुली पड़ी अलमारी व कमरे में बिखरा पड़ा सामान। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पढ़ीन दरवाजा नई बस्ती स्थित एक दिवंगत सिपाही के बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने अलमारी में रखे तीन लाख रुपये के आभूषण समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन

पढ़ीन दरवाजा नई बस्ती निवासी पीड़िता प्रियंका चौधरी पत्नी स्व.चौधरी संजय सिंह ने कोतवाली पुलिस को बताया बताया कि उसके पति सिपाही थे। उनकी उन्नाव स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में तैनाती थी।
विज्ञापन

21 फरवरी 2022 को उनकी मौत हो गई थी। जिसके चलते वह उन्नाव में ही थी। इसलिए पढ़ीन दरवाजा नई बस्ती स्थित घर पर ताला लगा हुआ था। सोमवार सुबह लगभग साढ़े आठ बजे पड़ोसियों ने फोन पर घर का ताला टूटे होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद वह जब घर आईं। कमरे में रखी अलमारी का गेट खुला था, अंदर लॉकर के ताले टूटे थे और अलमारी में अंदर रखे ब्रीफकेश में रखे सोने के आभूषणों में तीन सोने की अंगूठियां, सोने का बाला, चार तोले सोने का हार, दो सिलिंडर व मकान के कागजात गायब थे।

पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

फोटो29एयूआरपी 42- पीछे के गेट की कुंडी में लगे ताले के तोड़े जाने से तिरछी पड़ी कुंडी की जानकारी देती

फोटो29एयूआरपी 42- पीछे के गेट की कुंडी में लगे ताले के तोड़े जाने से तिरछी पड़ी कुंडी की जानकारी देती- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed