फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news,kiln owner,did not give money,for treatment,death laborer

भट्ठा मालिक ने इलाज के लिए नहीं दिए रुपये मजदूर की मौत

Thu, 25 Mar 2021 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
auraiya news,kiln owner,did not give money,for treatment,death laborer
फोटो25एयूआरपी 33- कोतवाली के बाहर हंगामा काट रहे मृतक के भाई व अन्य मजदूरों से जानकारी करते चौकी इंच? - फोटो : AURAIYA
औरैया। कानपुर रोड स्थित एक ईट भट्ठे में काम करने वाले मजदूर की बीमारी से मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने भट्ठा मालिक पर इलाज के लिए रुपये न देने का आरोप लगाते हुए शव कोतवाली के बाहर ले जाकर हंगामा किया। पुलिस के समझाने और आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन देने के बाद परिजन शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन

हमीरपुर जिले के बसवारी निवासी गयासी प्रसाद ने बताया कि उसका भाई चंद्रशेखर (45) कानपुर रोड स्थित एक भट्ठे पर काम करता है और वहीं पर रहता था।
आरोप है कि भाई 15 दिनों से बीमार चल रहा था। इलाज के लिए भट्ठा मालिक से उसने रुपये की मांग की, तो भट्ठा मालिक ने रुपये नहीं दिए। इस कारण उसका इलाज ठीक से नहीं हो सका।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह अचानक भाई चंद्रशेखर की हालत बिगड़ी और जब तक उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर भाई ने दम तोड़ दिया। पीड़ित परिवार ने भट्ठा स्वामी को जिम्मेदार ठहराते हुए कार्रवाई की मांग को लेकर शव लेकर कोतवाली पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने शव को सड़क पर रख कर हंगामा शुरू कर दिया। मामले की जानकारी पर इंडियन ऑयल चौकी इंचार्ज कालीचरन ने लोगों को समझा कर मामला शांत कराया।
चार घंटे तक चली कड़ी मशक्कत के बाद भट्ठा मालिक ने मृतक के भाई को 20 हजार रुपये दिए। जिसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गए। चौकी प्रभारी ने बताया कि अभी किसी ने लिखित शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed