फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news,civic amenities

एटीएम और बैंक से नकदी न मिलने पर हंगामा

Wed, 23 Mar 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
auraiya news,civic amenities
कंचौसी। कस्बा स्थित सेंट्रल बैंक के एटीएम में पिछले 10 दिनों से कैश नहीं है। इससे स्थानीय लोग परेशान हैं। सोमवार को बैंक खुलने के बाद भी एटीएम में कैश नहीं डाला गया। इससे धन निकासी के लिए बड़ी संख्या में खाताधारकों की बैंक में लाइन लगी, लेकिन वहां भी यूपीएस खराब होने से निकासी नहीं हो सकी। इस पर ग्राहकों ने हंगामा किया।
विज्ञापन

बैंक में यूपीएस खराब होने से लेनदेन का कार्य प्रभावित हो गया। इसी बात से नाराज ग्राहकों ने ने हंगामा किया। खाताधारकों का आरोप है कि बैंक मनमाने तरह से काम कर रहा है, इससे स्थानीय लोगों को लेन-देन में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज अविनाश चंद्र ने सभी को समझाकर घर भेज दिया। इधर, शाखा प्रबंधक मनीष कटियार ने बताया कि समस्या को जल्द से जल्द हल कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यूपीएस जल जाने से लेनदेन का कार्य प्रभावित है। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed