फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news,civic amenities

संविदा कर्मियों का दो दिवसीय कार्य बहिष्कार शुरू

Thu, 23 Dec 2021 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
auraiya news,civic amenities
औरैया। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत काम कर रहे संविदा कर्मियों और आउटसोर्सिंग कर्मियों ने बुधवार से दो दिवसीय कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। उन्होंने सीडीओ को ज्ञापन दिया और कहा कि वह लोग 23 दिसंबर तक काम नहीं करेंगे। अगर शासन ने तीन दिन में फैसला नहीं लिया तो लखनऊ में आंदोलन शुरू करेंगे।
विज्ञापन

जिला कंसलटेंट योजना सहायक, लेखाकार कंप्यूटर, ऑपरेटर खंड प्रेरक, डाटा इंट्री ऑपरेटरों ने बुधवार को सीडीओ अनिल कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। कहा कि मानदेय बढ़ोतरी एवं एचआर पॉलिसी निर्धारित न करने के कारण 22 और 23 दिसंबर को कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया गया है। कर्मियों ने बताया कि मानदेय में पिछले सात वर्षों से बढ़ोतरी नहीं की गई है। महंगाई के इस दौर में इतने कम मानदेय में परिवार का भरण पोषण नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

राज्यस्तर पर तैनात कंसल्टेंट व अन्य कर्मियों का मानदेय, यात्रा भत्ता व सभी व्यय मनरेगा व राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अनुसार दिए जा रहे हैं। प्रत्येक वर्ष पांच फीसदी वृद्धि की जा रही है। संविदा कर्मियों ने कहा कि यदि तीन दिन के अंदर राज्यस्तर पर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो पंचायतीराज निदेशालय लोहिया भवन लखनऊ में अनिश्चितकालीन धरना, प्रदर्शन व अनशन किया जाएगा। इस मौके पर अरुणेश, विवेक, रक्षा चौहान, मोहिनी पाल, आशीष दीक्षित, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed