फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news,Case against 24 including former district panchayat president

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष समेत 14 नामजद व 10 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज

Sun, 13 Mar 2022 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 11:14 PM IST
विज्ञापन
auraiya news,Case against 24 including former district panchayat president
फोटो13एयूआरपी 23- पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ व उनके पुत्र जिला पंचायत सदस्य व भाई के खिलाफ महिला की जमीन पर कब्जा कर होटल निर्माण का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, उनके पुत्र व भाई के अलावा 14 नामजद व 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं रिपोर्ट दर्ज कर मामले में पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव मधूपुर निवासी मीणा पत्नी मनीश्वर दयाल ने एसपी को तीन फरवरी को शिकायती पत्र दिया था। बताया कि उसकी व पड़ोसी की हाईवे किनारे पड़ी बेशकीमती जमीन पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह ने कब्जा करके अमरदीप नाम से होटल का निर्माण लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

होटल के पीछे ही उसका खेत है। होटल का गंदा पानी भी खेत में गिरता है। होटल के पीछे चार फीट का छज्जा भी बना लिया है। जिससे कि फसल नष्ट हो जाती है।
पीड़िता ने बताया कि मामले में पिछले साल अक्तूबर में पुलिस से शिकायती की थी। इसे लेकर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व पुत्र उससे रंजिश मानते हैं। बताया कि 28 अक्तूबर की शाम करीब चार बजे दीपू सिंह अपने भाई गीतम सिंह, दीपू सिंह का बेटा कर्मवीर अपने साथी क्योंटरा निवासी दलवीर, अनुराग, केशव सेंगर, शिवम उर्फ कल्लू, व कखावतू गांव निवासी दीपक ठाकुर, जगत नारायण, दिबियापुर के शनि सेंगर, गोविंद, औरैया निवासी शनि ठाकुर, भरसेन निासी ब्रजभान भदौरिया उर्फ गुंडे, प्रिंस परमार, कृष्णा सिसोदिया के अलावा 10 अज्ञात लोग घर में घुस आए और जाति सूचक गालियां देकर अपमानित किया।
आरोपियों ने उसके पुत्र मोहित व ऋषि के साथ भी मारपीट की। आसपास के लोगों के आने पर वह लोग बच सके। पुलिस के पहुंचने से पूर्व आरोपी भाग गए थे। पीड़िता की तहरीर पर एसपी ने मामले की जांच कराई। शिकायत सही मिलने पर नौ मार्च को कोतवाली पुलिस ने नामजद व अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह समेत 14 नामजद लोगों व 10 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed