फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news

मोबाइल की दुकान में लगी आग, 10 लाख का नुकसान

Wed, 23 Mar 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
auraiya news
शार्ट सर्किट से दुकान में लगी आग। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान में सोमवार देर रात अचानक आग लग गई। आग से करीब 10 लाख रुपये सामान जलकर राख हो गया। शार्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

शहर के फूलमती मंदिर के पास बाजार में मोहम्मद सलमान की मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान है। बताया कि सोमवार रात करीब 11:30 बजे दुकान में आग लग गई। दुकान से धुआं व आग की लपटें निकलती देख आसपास मौजूद दुकानदारों में हड़कंप मच गया और जानकारी सलमान को दी। वह दुकान पहुंचे तो आग विकराल हो चुकी थी। सूचना पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। सलमान ने बताया कि आग से दुकान में रखा करीब 10 लाख का सामान जलकर राख हो गया। साथ ही ग्राहकों के रिपेयरिंग के लिए आए विभिन्न ब्रांडेड कंपनियों के मोबाइल भी जल गए हैं। दमकल कर्मियों ने दुकान में जांच पड़ताल की। शार्ट सर्किट से आग लेने की बात कही जा रही है। पीड़ित ने सदर कोतवाली में लिखित सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed