{"_id":"61d493acf44a1f32677a3120","slug":"auraiya-news-auraiya-news-knp673564329","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने खून से लिखा मांग पत्र एसडीएम को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने खून से लिखा मांग पत्र एसडीएम को सौंपा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना। धान खरीद केंद्रों पर हो रही मनमानी और धांधली को लेकर किसान पिछले कई दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। मंगलवार को संयुक्त किसान यूनियन नेे शांतिपूर्वक क्रमिक अनशन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित खून से लिखा पांच सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इसमें धान खरीद व्यवस्था पारदर्शी बनाने और धांधली करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
भारतीय किसान यूनियन (भानू गुट), भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति), किसान मजदूर बेरोजगार संघ संयुक्त रूप से धान खरीद व्यवस्था में चल रही मनमानी और धांधली का विरोध कर रहा है। किसान नेता विपिन राजपूत, अनिल कुमार सिंह, अशोक कुमार मिश्रा, योगेंद्र सिंह आदि ने बताया कि खरीद केंद्रों पर चहेतों का धान खरीदा जा रहा है। किसान लगातार खरीद व्यवस्था को पारदर्शी करने की मांग कर रहे हैं। इसके बाद भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
इसके साथ किसानों ने एरवाकटरा केंद्र पर हुई धांधली में अभी तक कोई कार्रवाई न होने पर विरोध जताया। किसान नेताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित खून से लिखा पांच सूत्रीय मांग पत्र एसडीएम रामऔतार वर्मा को सौंपा।
विज्ञापन
इसमें धान खरीद केंद्र में हुई गड़बड़ी की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर प्रमोद कुमार, नजर सिंह, प्रमोद कुमार, महावीर सिंह, विमलेश कुमार, मदनमोहन दुबे, दीपक सिंह, विद्याराम, शोविंद कुमार, शिवकुमार, विनय सिंह, राजाराम गौतम, यजुवेंद्र सिंह, पूरन सिंह, अमरदीप शाक्य, अवनीश कमार आदि मौजूद रहे।