{"_id":"61d345b9d79f19088358deae","slug":"auraiya-news-auraiya-news-knp6733572113","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम में फंसी कार में सवार पिता पुत्र पुलिस से उलझे, दोनों का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम में फंसी कार में सवार पिता पुत्र पुलिस से उलझे, दोनों का चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर (औरैया)। नहर पुल पर जाम में फंसी कार हटवाने पहुंची पुलिस से पिता-पुत्र उलझ गए। पुलिस ने पिता-पुत्र का शांति भंग में चालान किया है। कार के कागजात न दिखा पाने पर कार को भी सीज कर दिया।
रविवार रात करीब 10 बजे नहर पुल पर भीषण जाम लगा था। जाम की सूचना पर दिबियापुर थाने से पुलिस मौके पर पहुंची। यहां एक कार के कारण जाम की स्थिति बनी थी। सिपाहियों ने कार सवारों से कार को एक किनारे हटाने के लिए कहा। इस पर कार सवार सिपाहियों से उलझने लगे। इस बीच डायल 112 भी पहुंची तो उनसे भी कार सवार उलझ गए। विवाद बढ़ने पर दिबियापुर थाने से फोर्स मौके पर पहुंचा।
उपनिरीक्षक विशंभर नाथ पांडेय कार सवार बर्रू निवासी रामभान एवं उसके पुत्र को कार समेत थाने ले आए। कार के कागजात मांगने पर दिखा नहीं पाए। इस पर कार को सीज कर दिया गया। वहीं, कार सवार पिता-पुत्र का शांति भंग में चालान किया गया। प्रभारी निरीक्षक विकास राय के अनुसार, जाम का कारण बन रहे कार सवार पुलिस से उलझ गए थे। इस कारण दोनों का शांति भंग में चालान किया गया है।