{"_id":"61c371af063bdf5da0548be9","slug":"auraiya-news-auraiya-news-knp6711229182","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन साल पहले दर्ज हुई मासूम के खिलाफ रिपोर्ट, कोर्ट से आया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन साल पहले दर्ज हुई मासूम के खिलाफ रिपोर्ट, कोर्ट से आया नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। तीन वर्ष पूर्व बिजली चोरी के दर्ज मामले ने फिर तूल पकड़ा है। मामले में एक दो वर्षीय मासूम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की बात सामने आई है। लंबे समय बाद अब कोर्ट से नोटिस आने से बिजली विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं पीड़ित मामले में कार्रवाई किए जाने की बात कह रहा है।
दिबियापुर रोड पर स्थित दानिश गारमेंट्स के संचालक रहीस ने बताया कि 22 दिसंबर 2018 को उनकी दुकान के पीछे स्थित सहकारी संघ की केबिल में कट लगा देख बिजली विभाग ने दुकान के प्रोपराइटर के रूप में उनके दो वर्षीय पुत्र दानिश के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। इसकी जानकारी होने पर वे स्वयं बिजलीघर गए थे और समन शुल्क के अलावा विभाग के पास जुर्माना भी जमा कराया था। उस वक्त अधिकारियों ने भरोसा दिलाया था कि बेटे पर दर्ज मामला खत्म हो गया है।
अब तीन वर्ष बाद पिछले सप्ताह उनके पास कोर्ट से एक नोटिस आया है। जिसमें उसी मुकदमे का जिक्र है। पीड़ित दुकानदार का कहना है कि बिजली विभाग के अधिकारियों की ओर से जानबूझकर उन्हें परेशान किया जा रहा है। जब भुगतान कर दिया है तो फिर तीन साल बाद नोटिस आने का क्या मतलब है। वे विभाग के संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। दानिश की उम्र अब पांच साल की है।