{"_id":"61c0cd4849e56d492a6c09c7","slug":"auraiya-news-auraiya-news-knp6707221156","type":"story","status":"publish","title_hn":"एम्स की टीम ने ऑक्सीजन प्लांटों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एम्स की टीम ने ऑक्सीजन प्लांटों का किया निरीक्षण
विज्ञापन
फोटो20एयूआरपी-32-ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण करते डॉ.विवेक हाडा। संवाद
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। शहर के 50 शैया युक्त जिला अस्पताल में स्थित ऑक्सीजन प्लांट समेत अन्य प्लांटों का एम्स गोरखपुर से आई टीम ने निरीक्षण किया। टीम ने वार्डों में बिछाई गई पाइप लाइन से पहुंचने वाली ऑक्सीजन की स्थिति भी जांच की।
एम्स गोरखपुर से आई ऑक्सीजन टीम के डॉ.विवेक हाडा ने ऑक्सीजन प्लांट रूप में जाकर ऑक्सीजन उत्पादन मशीन और स्टोरेज के लिए लगे सिलिंडरों में ऑक्सीजन गैस के प्रेसर की जांच की। इसके बाद अस्पताल के विभिन्न वार्डों में ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए की गई पाइप फिटिंग व ऑक्सीजन प्वाइंटों की जांच की। लगभग डेढ़ घंटे तक चले निरीक्षण के दौरान उन्होंने खामियों को भी देखा। इसके उपरांत टीम ककोर स्थित 100 शैया युक्त जिला अस्पताल पहुंची। यहां पर भी टीम ने ऑक्सीजन प्लांट की स्थिति का जायजा लिया। इसके अलावा टीम ने डीआरडीओ की तरफ से जिले में स्थापित अन्य ऑक्सीजन प्लांटों का निरीक्षण कर जांच रिपोर्ट तैयार की।
बोले जिम्मेदार
50 शैया युक्त जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित है। जरूरत पड़ने पर उसका संचालन कराया जा रहा है। आज एम्स गोरखपुर से आई टीम ने ऑक्सीजन प्लांट की जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन
-डॉ.प्रमोद कटियार, सीएमएस 50 शैया युक्त जिला अस्पताल