फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news

एक और बीमार गोवंश ने गोशाला में तोड़ा दम

Mon, 20 Dec 2021 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
auraiya news
अजीतमल (औरैया)। सर्दी बढ़ने के बाद भी जिम्मेदारों की ओर से गोशाला में कोई खास इंतजाम नहीं किए गए हैं। अस्थायी गोशाला में गोवंशों की इन दिनों दुर्दशा हो रही है। देखरेख और बढ़ रही ठंड गोवंशों की जान पर आफत बनी हुई है। शनिवार को अमावता गोशाला में बीमारी से एक गोवंश ने दम तोड़ दिया। गोशाला संचालक की ओर से गोवंश को दफनाया नहीं गया, जिस वजह से गोवंश को कुत्ते नोचते नजर आए। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने पर महकमे में खलबली मच गई। सामाजिक संगठनों ने नाराजगी जाहिर की है।
विज्ञापन

अजीतमल तहसील क्षेत्र के गांव अमावता गांव में बनी गोशाला में बीते 15 दिनों से गोवंशों को सूखा चारा खिलाया जा रहा है। जिसके चलते अधिकतर गोवंश बीमार हो रहे हैं और बाद में दम तोड़ रहे है। पिछले सप्ताह भी एक गोवंश ने दम तोड़ दिया था, लेकिन जिम्मेदारों की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया गया। शनिवार की रात बीमारी की वजह से एक गोवंश ने दम तोड़ दिया। रविवार सुबह ग्रामीणों ने गोवंश के शव को कुत्ते को नोचते देखा। इसके बाद किसी ने मृत गोवंश की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। फोटो वायरल होने के बाद जिम्मेदारों के हाथ-पैर फूल गए। आनन-फानन में पशु चिकित्सक गोशाला पहुंचे और मृत गोवंश को दफनाया।
विज्ञापन

पशु चिकित्साधिकारी डॉ. कैलाश ने बताया कि अमावता गोशाला में दो गोवंश बीमार थे। जिसमें एक की मौत पिछले सप्ताह हो गई थी। शनिवार को दूसरे गोवंश की मौत हो गई। अब गोशाला में 78 गोवंश बचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले जिम्मेदार
मुझे अभी इसकी कोई जानकारी नहीं है। मौके पर अधिकारियों को भेजकर प्रकरण की जांच कराई जाएगी। जो भी जिम्मेदार होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-अनिल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed