{"_id":"61bb904b9a13da1989781f32","slug":"auraiya-news-auraiya-news-knp6699600181","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिबियापुर के विस्तार की कवायद फिर से शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोटो-16एयूआरपी-48- कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल नंदी को मांगपत्र सौंपते दिबियापुर नगर पंचायत चेयरमैन अ?
- फोटो : AURAIYA
Link Copied
दिबियापुर (औरैया)। नगर पंचायत दिबियापुर की लटकी विस्तार की प्रक्रिया की कवायद एक वर्ष बाद फिर से शुरू हो गई। कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल नंदी से मिलने पहुंचे दिबियापुर नगर पंचायत चेयरमैन अरविंद पोरवाल ने सीमा विस्तारीकरण की फाइल सौंपकर विस्तारीकरण कराने की मांग की।
विज्ञापन
विधानमंडल सत्र के बाद गुरुवार देर शाम नगर पंचायत दिबियापुर के चेयरमैन अरविंद पोरवाल ने कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल नंदी से मुलाकात की। चेयरमैन ने उन्हें बताया कि पिछले एक वर्ष से नगर विकास अनुभाग में दिबियापुर नगर पंचायत के सीमा विस्तार की फाइल पड़ी है। लेकिन अभी तक प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है। इसपर नंद गोपाल नंदी ने नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन से फोन पर बात की। साथ ही दिबियापुर नगर पंचायत की सीमा विस्तार कराने के लिए कहा। इसके साथ ही उन्होंने नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन को दिबियापुर की सीमा विस्तार के लिए एक पत्र भी लिखा। अरविंद पोरवाल के अनुसार दोनों मंत्रियों ने जल्द से जल्द दिबियापुर नगर पंचायत का सीमा विस्तार कराने का आश्वासन दिया है। इस दौरान व्यापारी नेता कौशल पोरवाल एवं बंटी पोरवाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।