फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news

ट्रेनों में यात्रियों के सामान चोरी करने वाली दो महिला गिरफ्तार

Wed, 15 Dec 2021 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
auraiya news
दिबियापुर (औरैया)। ट्रेनों में महिला यात्रियों से मेल जोल बढ़ाकर उनके जेवरात एवं नकदी भरे पर्स चोरी करने वाली दो अंतर जनपदीय शातिर महिला चोरों को जीआरपी ने पकड़ा है। उनके पास से एक लाख रुपये से अधिक के सोने-चांदी के जेवरात बरामद हुए हैं। महिला चोरों ने इटावा एवं फफूंद रेलवे स्टेशन पर हुईं दो वारदात किए जाने की बात स्वीकारी है।
विज्ञापन

जीआरपी थाना इटावा के प्रभारी निरीक्षक नौशाद अहमद, चौकी प्रभारी फफूंद जय किशोर गौतम टीम के साथ मंगलवार को रेलवे स्टेशन फफूंद पर चेकिंग कर रहे थे। सुबह सात बजे दो संदिग्ध हालात में महिलाएं घूमते मिली। चेकिंग कर रही टीम ने इन्हें रोकने की कोशिश की तो भागने का प्रयास किया। इस पर उन्हें प्लेटफार्म-4 से पकड़ लिया गया। पूछताछ में दोनों महिलाओं ने अपना नाम ऊषा पत्नी भूरा एवं शकुंतला उर्फ बसंती पत्नी देवेंद्र निवासीगण हंसापुर तिर्वा जिला कन्नौज बताया है। जीआरपी ने उनके पास से यात्रियों से चोरी कि गई सोने की चेन, सोने की तीन अंगूठी, सोने की एक जोड़ी ब्रजबाला, चांदी की दो पाजेब, चांदी की करधनी और 1980 रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामद जेवरात की कीमत लगभग एक लाख इक्कीस हजार रुपये बताई गई है। पकड़ी गईं महिला ने बताया कि वह ट्रेनों में यात्रियों के सामान की रेकी करतीं हैं। इसके बाद यात्रियों से मेलजोल बढ़ाकर नजर बचाते हुए चोरी करती थीं। जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

साथ-साथ टिकट खरीदा और ट्रेन में चढ़ते समय बैग चोरी कर लिया था
जीआरपी फफूंद के चौकी प्रभारी जयकिशोर ने बताया कि महिलाओं ने दो घटनाएं स्वीकार कीं हैं। एक घटना 27 सितंबर को फफूंद में हुई थी। जिसमें बलराम निवासी पुर्वा मदन सिंह अजीतमल अपनी पत्नी शिवानी के साथ रूरा जाने के लिए मेमू ट्रेन में चढ़ रहे थे। इसी दौरान महिलाओं ने पर्स चोरी कर लिया था। दो माह पहले इटावा में ट्रेन से उतरते समय एक महिला का पर्स चोरी करने की घटना भी उन्होंने स्वीकार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed