फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news

सेंट्रल बैंक शाखा के 10 एटीएम हुए बंद, बढ़ी परेशानी

Tue, 14 Dec 2021 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
auraiya news
औरैया। आम जनता को बेहतर बैंकिंग सुविधा दिए जाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में सेंट्रल बैंक शाखा की ओर एटीएम संचालित किए गए हैं। हाल ही में उच्चाधिकारियों के आदेश पर 10 एटीएम बंद करा दिए गए हैं। इस वजह से उपभोक्ताओं के सामने रुपये निकालने का संकट खड़ा हो गया है। एटीएम बंद होने की मुख्य वजह रुपये की निकासी कम होना बताया जा रहा है। हालांकि ग्रामीण क्षेत्र के इन उपभोक्ताओं से समस्या से उबारने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में सेंट्रल बैंक शाखा की ओर से 25 एटीएम लगाए गए हैं। एटीएम सुविधा होने से आम जनता को रुपये की निकासी करने में काफी सहूलियत मिल रही थी। हाल ही में ग्रामीण क्षेत्र के 10 एटीएम बंद कर दिए गए हैं। जिन क्षेत्रों में यह एटीएम हटाए गए हैं, उस क्षेत्र की आबादी करीब 50 हजार है। 10 एटीएम बंद होने से उपभोक्ताओं को लंबी दूरी तय करनी होगी। एटीएम सुविधा बंद होने से इन क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बैंक में लाइन लगाकर घंटों बर्बाद करने होंगे। इससे करीब 7540 लोग प्रभावित होंगे।
विज्ञापन

एटीएम बंद होने की वजह रुपये की निकासी कम होना बताया जा रहा है। रुपये की निकासी कम होने से सेंट्रल बैंक को नुकसान हो रहा था। जिम्मेदारों का कहना है कि उच्चाधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया गया है। जल्द ही समस्या से निजात दिलाई जाएगी। फिलहाल कोई वैकल्पिक व्यवस्था न होने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उपभोक्ताओं का कहना है कि एटीएम सुविधा बंद किए जाने से पहले जानकारी दिया जाना चाहिए था। दूसरे एटीएम से रुपये निकालने पर अतिरिक्त चार्ज लग रहा है। या फिर बैंक में घंटों लाइन लगाकर समय बर्बाद करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य शाखा में लगा पासबुक प्रिंटर
अभी तक सेंट्रल बैंक के किसी भी एटीएम में पासबुक प्रिंटर नहीं लगा था। अब शहर की मुख्य शाखा में प्रिंटर लगा दिया गया है, जिससे अब उपभोक्ताओं को बैंक शाखा में घंटों लाइन नहीं लगानी पड़ेगी। इससे लोगों का सहूलियत भी मिलेगी।
मुरादगंज निवासी जितवार सिंह का कहना है कि क्षेत्र में एटीएम हटने से काफी परेशानी हो रही है। रुपये की निकासी करने के लिए उन्हें अजीतमल तक जाना पड़ेगा। कस्बावासियों ने शाखा प्रबंधकों से अपनी समस्या बताई है। अयाना निवासी विवेक कुमार ने बताया कि एटीएम सुविधा बंद होने से परेशानी बढ़ी है। अब या तो उन्हें बैंक जाकर घंटों बर्बाद करनी होंगे, या फिर किसी अन्य बैंक शाखा के एटीएम से रुपये निकालने होंगे।

इन क्षेत्रों में हटाए गए एटीएम
मुरादगंज, अयाना, सहार, एरवाकटरा, अछल्दा, अटसू, हरचंद्रपुर
बोले जिम्मेदार
अग्रणी जिला प्रबंधक देवेंद्र सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर एटीएम को बंद किया गया है। उपभोक्ताओं की समस्याओं को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed