{"_id":"61b78fe44c40e93caf0bad9e","slug":"auraiya-news-auraiya-news-knp669368027","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्यापन को लेकर भड़के युवा, टीकाकरण में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्यापन को लेकर भड़के युवा, टीकाकरण में हंगामा
विज्ञापन
फोटो-13एयूआरपी-33- 50 शय्या में टीकाकरण को उमड़ी भीड़। संवाद
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। कोरोना संक्रमण के बदले स्वरूप ओमिक्रॉन को लेकर लोग सजग हो रहे हैं। सोमवार को 50 शैया समेत जिले के 175 केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। इस दौरान लोगों की काफी भीड़ रही। 50 शैया में घंटों लाइन में खड़े लोगों को सत्यापन में देरी हुई तो हंगामा शुरू कर दिया। मामला बढ़ता देख स्वास्थ्य कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा कर टीकाकरण कराया।
स्वास्थ्य विभाग टीकाकरण पर जोर दे रहा है, लेकिन केंद्रों पर अव्यवस्था हावी है। 50 शैया में सैकड़ों की संख्या में लोग टीकाकरण कराने के लिए घंटों इंतजार करते रहे। इस दौरान नेटवर्क में खामी के चलते कुछ लोगों द्वारा कराया गया पंजीकरण का सत्यापन नहीं हो पा रहा था। इसको लेकर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। यहां लाइन में खड़े लोग स्वास्थ्य कर्मियों पर मनमानी का आरोप लगा रहे थे। मामला बढ़ता देख पुलिस को सूचना दी गई। कोतवाली से पहुंचे फोर्स ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया और कोविड नियमों का पालन करते हुए लाइन में खड़े होकर टीका लगवाने के निर्देश दिए।
एसीएमओ डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि डीएम की ओर से सभी कोटेदारों को बिना वैक्सीनेशन वाले व्यक्तियों को राशन न दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इसको लेकर वैक्सीनेशन सेंटर पर भीड़ अधिक हो गई थी। हालांकि बाद में सब कुछ ठीक कर लिया गया। किसी भी प्रकार का कोई हंगामा नहीं हुआ था।