{"_id":"61b78f43bfc99d725552f8c7","slug":"auraiya-news-auraiya-news-knp669367629","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान क्रय केंद्र पर लापरवाह प्रभारियों की कार्यशैली पर भड़के डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान क्रय केंद्र पर लापरवाह प्रभारियों की कार्यशैली पर भड़के डीएम
विज्ञापन
फोटो 13 एयूआरपी 27 - क्रय केंद्र पर अभिलेखों का निरीक्षण करते डीएम सुनील कुमार वर्मा । संवाद
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर (औरैया)। मंडी समिति दिबियापुर में संचालित धान खरीद केंद्र द्वितीय पर डीएम सुनील कुमार वर्मा ने औचक निरीक्षण किया। यहां व्याप्त अनियमितताओं पर कड़ी नाराजगी जताई। यहां अलग-अलग समय पर रहे केंद्र प्रभारियों को हटाकर दूसरे केंद्र प्रभारी की तैनाती के निर्देश दिए।
डीएम सुनील कुमार वर्मा ने सोमवार को दिबियापुर मंडी समिति स्थित धान क्रय केंद्र पर पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। यहां दोनों खरीद केंद्रों पर मौजूद किसानों से बात की। द्वितीय खरीद केंद्र की लगातार आ रही शिकायतों पर नाराजगी जताई। यहां टोकन रजिस्टर देखा। साथ ही टोकन रजिस्टर में कमियां देखकर कड़ी नाराजगी जताई। यहां पर केंद्र प्रभारी के रूप में तैनात रहे संतोष एवं बाद में यहां आए निखिल की लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश दिए। यहां किसानों द्वारा लाए गए धान की गुणवत्ता भी देखी। साथ ही किसी भी दशा में किसानों को परेशान न करने के लिए चेताया। दोनों केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए कि किसान का संपर्क नंबर रजिस्टर में दर्ज करें।
क्रय केंद्र द्वितीय के प्रभारी संतोष कुमार का टोकन रजिस्टर बेला में होने पर भी कड़ी नाराजगी जताई। यहां किसानों ने बताया कि धान की तौल होने के कई दिनों बाद भी भुगतान लंबित है। इसपर डीएम ने शीघ्र भुगतान का भरोसा दिलाया। जिलाधिकारी के कड़े रुख को देखते हुए दोनों क्रय केंद्र प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई तय मानी जा रही है। डीएम के निरीक्षण के बाद मिले निर्देशों पर यहां पहुंचे डिप्टी आरएमओ सुधांशु शेखर चौबे ने निरीक्षण किया। उन्होंने यहां पहुंचकर टोकन रजिस्टर ठीक कराए। तय हुआ कि बेला की केंद्र प्रभारी आराधना गिरी मंगलवार से दिबियापुर द्वितीय का भी कार्य देखेंगी। हालांकि डिप्टी आरएमओ सुधांशु शेखर चौबे ने डीएम द्वारा केंद्र प्रभारियों पर कार्रवाई की जानकारी होने से इंकार किया है।