{"_id":"61b78cfea56f7f5e686286a2","slug":"auraiya-news-auraiya-news-knp669366342","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलाव जलवाने के बाद असफरों को लेखपाल भेजेंगे सेल्फी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलाव जलवाने के बाद असफरों को लेखपाल भेजेंगे सेल्फी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। गुलाबी सर्दी की शुरुआत हो गई है। ऐसे में प्रशासन ने आम जनता को सर्दी से राहत दिलाए जाने के लिए कवायद शुरू कर दी है। जिले की तीनों तहसील के एसडीएम के खातों में 50-50 की धनराशि भेजी जा चुकी है। इसके अलावा नगर पंचायत व नगर पालिका के ईओ को स्थान निर्धारित कर अलाव जलवाए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं। इस बार लेखपालों को अलाव जलवाने के बाद सेल्फी भेजनी होगी। लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाने के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। नगर पंचायत व नगर पालिका के ईओ को स्थान चिह्नित कर अलाव जलवाने के निर्देश दिए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्र में लेखपाल की ओर से लापरवाही बरते जाने की पिछले वर्ष शिकायत मिल रही थी। लेखपाल लापरवाही न बरतें, इसके लिए प्रशासन की ओर से नया नियम लागू किया गया है। अब जिस स्थान पर लेखपाल अलाव जलवाएंगे, वहां की सेल्फी प्रशासन की ओर से बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप पर भेजनी होगी। पहले लेखपाल सार्वजनिक स्थानों पर दुकान किए लोगों को ही लकड़ी दे आते थे। इसके बाद दुकानदार ही अलाव जलवाते थे, कई तो लकड़ी अपने पास ही रख लेते थे। इस बार प्रशासन से लेखपालों को निर्देश दिए हैं कि जिस स्थान पर लेखपाल अलाव जलवाएं वहां पर अपनी सेल्फी लेकर भेजें। इसकी मॉनीटरिंग डीएम सुनील कुमार वर्मा व एडीएम रेखा एस चौहान करेंगी।
बोले जिम्मेदार
एडीएम रेखा एस चौहान ने बताया कि अलाव जलवाने के बाद लेखपालों को उस प्वाइंट की सेल्फी भेजनी जरूरी होगी। खास तौर पर ग्रामीण क्षेत्र में निगरानी की जाएगी। प्रतिदिन उनकी ओर से इसकी मॉनीटरिंग की जाएगी।