फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news

दो करोड़ रुपये से खरीदा जाएगा फर्नीचर

Mon, 13 Dec 2021 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
auraiya news
औरैया। अल्पसंख्यक बहुल गांवों के परिषदीय स्कूूलों में अब पढ़ने वालों को अब फर्श पर नहीं बैठना पड़ेगा। अब ये बच्चे कुर्सी पर बैठकर पढ़ाई करेंगे। इन बच्चों को बैठने के लिए दो करोड़ रुपये से फर्नीचर की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

जिलेभर के 318 अल्पसंख्यक बहुल गांवों के परिषदीय स्कूलों के बच्चों के लिए प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम योजना के तहत दो करोड़ की लागत से फर्नीचर बनाया जाएगा। सरकार परिषदीय स्कूलों की दशा सुधारने के लिए बच्चों के लिए सुविधाएं मुहैया कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। अभी भी अधिकांश परिषदीय स्कूलों में बच्चे फर्श पर बैठकर शिक्षा ग्रहण करते हैं। सरकार द्वारा स्कूलों का कायाकल्प कराया जा रहा है। वहीं, सरकार बच्चों को मिड-डे मील, ड्रेस, जूते-मोजे, स्वेटर की व्यवस्था करने के साथ फर्नीचर मुहैया कराने जा रहा है। इसमें जिले के 413 पूर्व माध्यमिक स्कूलों के लिए फर्नीचर बनवाया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन

ब्लॉकवार पूर्व माध्यमिक विद्यालय एक नजर में
(जिन्हें मुहैया कराया जाएगा फर्नीचर)
ब्लॉक उच्च प्राथमिक स्कूल
नगर क्षेत्र 3
औरैया 51
अजीतमल 32
भाग्यनगर 33
अछल्दा 53
एरवाकटरा 45
बिधूना 52
बोले जिम्मेदार
प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम योजना के तहत जिलेभर के अल्पसंख्यक बहुल 318 स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए फर्नीचर उपलब्ध कराया जाएगा। कुल दो करोड़ रुपये का बजट प्राप्त हुआ है। संबंधित स्कूलों को बजट आवंटित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- चंदना राम इकबाल यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed