{"_id":"61b64a44296103053c67e201","slug":"auraiya-news-auraiya-news-knp669209394","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक खड़ी कर यमुना में अधेड़ ने लगाई छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक खड़ी कर यमुना में अधेड़ ने लगाई छलांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। जालौन जिले के कुठौंद थाना क्षेत्र के वावली निवासी कपड़ा व्यापारी ने रविवार शाम यमुना पुल पर आकर छलांग लगा दी। अधेड़ के यमुना में कूदने की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर जा पहुंची। इसके कुछ देर बाद परिजन भी आ पहुंचे। पुलिस गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश में जुटी है।
वावली निवासी सत्यम ने पुलिस को बताया कि उसके पिता अवधेश कुमार सोनी रविवार की दोपहर कुठाैंद स्थित दुकान पर थे। यहीं से वह बाइक लेकर निकले। औरैया के यमुना पुल पर पहुंचने पर पांच बजकर पांच मिनट पर फोन किया। फोन करके पिता ने बताया कि मोटर साइकिल पुल के ऊपर खड़ी है, डिकी में कपड़े और मोबाइल रखे रहे हैं और वह यमुना में कूदने जा रहे हैं, घर वालों का ख्याल रखना। यह बात सुनते ही परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और स्वयं भी मौके पर पहुंचे। यहां पर अवधेश की बाइक खड़ी मिली।
मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने पुल के आस-पास गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की। अंधेरा हो जाने के कारण पुलिस को सफलता हाथ नहीं लगी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि देवकली चौकी प्रभारी पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। पूछताछ में परिजनों ने व्यापारी के बीमार रहने की वजह से परेशान होने की बात कही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। सुबह एक बार फिर से तलाश की जाएगी।