{"_id":"61b6482dc9b5610a0027173c","slug":"auraiya-news-auraiya-news-knp6692088105","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिबियापुर बाईपास के लिए दो बड़े फ्लाईओवरों समेत 13 पुल प्रस्तावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिबियापुर बाईपास के लिए दो बड़े फ्लाईओवरों समेत 13 पुल प्रस्तावित
विज्ञापन
फोटो-12एयूआरपी-28-गांव पीतांबरपुर के पास सर्वे करती टीम के सदस्य। संवाद
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर (औरैया)। विलरायां-पनवाड़ी राजमार्ग पर दिबियापुर में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए बाईपास बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी और सिंचाई विभाग ने खाका तैयार करना शुरू कर दिया है। दोनों विभागों ने संयुक्त सर्वे में पाया कि बाईपास बनाने के लिए रेलवे एवं निचली गंगा नहर पर दो बड़े पुल एवं 11 छोटे पुल बनाने पड़ेंगे।
विलरायां-पनवाड़ी राजमार्ग पर औरैया से बेला के बीच सड़क मार्ग फोरलेन होने से छूटा है। इसको फोरलेन किए जाने के लिए कई सर्वे हो चुके हैं। दिबियापुर कस्बे का मुख्य बाजार इसी मार्ग के किनारे होने के कारण लोग अक्सर जाम से जूझते रहते हैं। इस समस्या से निदान के लिए बाईपास प्रस्तावित है। कई बार औरैया से बेला के बीच छूटे मार्ग के फोर लेन किए जाने एवं दिबियापुर में बाईपास निर्माण की मांग उठती रही है। बताते हैं कि मई 2021 में दिबियापुर में बाईपास निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी के प्रमुख अभियंता ने सैद्धांतिक सहमति दे दी थी। इसके निर्माण पर अनुमानित 834 करोड़ रुपये का खर्च आने की चर्चा है। अब विभाग धरातल पर काम करके बाईपास का खाका तैयार करने में जुटा है। शनिवार शाम तक पीडब्ल्यूडी एवं सिंचाईं विभाग की संयुक्त टीम ने बाईपास निर्माण के लिए खाका तैयार करने के लिए माथापच्ची की। पिछले दिनों बाईपास निर्माण के लिए एलाइनमेंट तैयार करके खुट्टी गाड़ने का काम किया गया था। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही बजट प्रस्ताव तैयार करके शासन में भेजा जाएगा। संयुक्त सर्वे के दौरान सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी बीएम सिंह, सिंचाईं विभाग से अवर अभियंता मनीष कुमार, अवर अभियंता धीरेंद्र कुमार यादव, अवर अभियंता राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
कलक्टरी रोड के दिन भी बहुरने की उम्मीद
दिबियापुर (औरैया)। टीम में शामिल अवर अभियंता मनीष कुमार के अनुसार दिबियापुर से गुजरे दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग और निचली गंगा नहर के बीच की दूरी अधिक होने के कारण निचली गंगा नहर एवं रेल लाइन के ऊपर अलग-अलग फ्लाईओवर बनाने का प्रस्ताव है। अभी तक विकास से अछूता दिबियापुर से बिझाई गांव को जोड़ने वाला कलक्टरी रोड के रूप में विख्यात मार्ग के भी दिन बहुरने की उम्मीद बढ़ गई है। रेलवे लाइन एवं नहर पर दो अलग-अलग फ्लाईओवर बनने के कारण प्रस्तावित बाईपास को कलक्टरी रोड एवं रूरा-सैफई मार्ग से भी जोड़ने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन
बाईपास का इन गांवों से गुजरना प्रस्तावित
अधिकारियों की मानें तो प्रस्तावित एलाइनमेंट में असेनी गांव के आगे तालजाब से बाईपास की शुरुआत होगी। किशनपुर गांव के बाद चंदनपुर्वा और जयकरन पुर्वा के बीच से होते हुए बला की मड़ैया एवं बिझाई के बीच से होते हुए गुजरेगा। कन्हई का पुर्वा के पास से मंगलपुर रजबाह को पार करेगा। सेहुद गांव के पीछे से होते हुए सीएमओ कार्यालय के पास तक पहुंचेगा।