फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news

ग्राम पंचायत सदस्य के 38 पदों पर 41 व प्रधान के एक पद पर दो नामांकन

Mon, 13 Dec 2021 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
auraiya news
औरैया। जिले के 38 ग्राम पंचायत सदस्य व एक प्रधान पद के लिए 20 दिसंबर को उप चुनाव होना है। रविवार को नामांकन प्रक्रिया के तहत दोनों पदों के लिए दावेदारों ने नामांकन कराए। ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 41 व प्रधान पद के लिए दो आवेदन हुए हैं। सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद रिक्त हुए ग्राम पंचायत सदस्य पद के 38 पदों व सदर ब्लॉक की ग्राम पंचायत पन्हर पर प्रधान पद के लिए उम्मीदवारों ने अपने आवेदन किए। ग्राम पंचायत सदस्य के अधिकांश पदों पर एकल नामांकन होने से निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति बन रही है। राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के अनुसार रविवार को इन सभी पदों पर उम्मीदवारों ने नामांकन किए। ब्लॉक कार्यालयों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने लिए पुलिस बल तैनात रहा। ब्लॉक मुख्यालयों पर सुबह दस बजे से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र भरकर निर्वाचन अधिकारी को सौंपे।
विज्ञापन

उप निर्वाचन अधिकारी रावेंद्र सिंह ने बताया कि 13 दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। जो नामांकन पत्र जांच में वैध पाए जाएंगे, उनकी सूची जांच के बाद नामांकन कक्ष के बाहर चस्पा कर दी जाएगी। इसके साथ 14 दिसंबर को नामांकन वापसी का एक मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक एरवाकटरा के छह वार्ड में एक-एक उम्मीदवार द्वारा नामांकन कराया गया। औरैया में ग्राम पंचायत करमपुर में ग्राम प्रधान पद के लिए दो नामांकन, सदस्य ग्राम पंचायत के 11 में दस पर एक-एक प्रत्याशी ने आवेदन किए हैं। जबकि खरका में एक सदस्य पद पर कोई आवेदन नहीं हुआ। ब्लॉक भाग्यनगर में पांच सदस्य पदों के लिए छह नामांकन हुए हैं। कैंजरी में सदस्य के दो सदस्य पद पर नामांकन हुआ। ब्लॉक अजीतमल में दो सदस्य पदों के लिए दो नामांकन हुए हैं। ब्लॉक सहार में सदस्य ग्राम पंचायत के 14 पद थे, जिसमें 17 नामांकन हुए। हरवंशपुर व इंगुरा में एक से अधिक नामांकन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed