{"_id":"61b63e7bee6f4a17567c52b0","slug":"auraiya-news-auraiya-news-knp669199865","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैयारी धड़ाम, न पहुंचा राशन, न खुलीं दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैयारी धड़ाम, न पहुंचा राशन, न खुलीं दुकानें
विज्ञापन
फोटो-12एयूआरपी-05-सहायल के बनपुरवा में खाद्यान्न न मिलने से मायूस बैठे लाभार्थी। संवाद
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। गरीबों को निशुल्क राशन देने के लिए महीनों से सरकार और जिला प्रशासन तैयारी कर रहा था। बावजूद इसके पहले ही दिन व्यवस्था धड़ाम हो गई। कई विक्रेताओं के पास राशन तक नहीं पहुंचाया जा सका, तो अधिकांश दुकानों की ई-पॉस मशीन पर कार्ड धारकों का डाटा अपलोड नहीं पाया गया। इसका नतीजा यह रहा महीनों से तेल, चना, गेहूं, चावल पाने की आस लगाए गरीब परिवार मायूस नजर आए। जिम्मेदार अफसर खामियां सुधारने की बात कह रहे हैं।
जिले के 2,16000 हजार पात्र गृहस्थी, 51506 अंत्योदय कार्ड धारकों को 619 राशन दुकानों के माध्यम से सरकार की नई योजना के तहत रविवार से राशन वितरण होना था। गरीब कार्ड धारक भी काफी खुश थे कि उन्हें गेहूं और चावल के अतिरिक्त भी राशन मिलने जा रहा है, लेकिन सरकारी मशीनरी की व्यवस्था ने उनके अरमानों पर पहले दिन ही पानी फेर दिया। राशन वितरण की पड़ताल में चौंका देने वाली हकीकत सामने आई। ग्रामीण क्षेत्र के 30 से अधिक दुकानों पर ताला बंद मिला। जो खुली मिलीं उनमें भी कई खामियां नजर आईं। कहीं पर राशन नहीं पहुंचने से वितरण नहीं हो सका तो कुछ जगहों पर ई-पॉस मशीन में कार्ड धारकों का डाटा अपलोड न होने की वजह से चाहते हुए भी राशन वितरण नहीं किया जा सका। सुबह से दुकानों पर पहुंचे लोग घंटों इंतजार के बाद घरों को लौट गए।
समय 11:40 बजे
सहार ब्लॉक के ग्राम पंचायत परसू में सरकारी राशन दुकान बंद मिली। कोटेदार फूल सिंह ने बताया कि रिफाइंड न मिलने की वजह से राशन वितरण नहीं किया गया है। रिफाइंड मिलने पर राशन वितरण किया जाएगा। यहां पहुंचे कार्ड धारक मायूस होकर लौट गए।
विज्ञापन
समय-11:58 मिनट
सहायल क्षेत्र के बनपुरवा स्थित सरकारी राशन दुकान पर ई-पॉस मशीन खराब होने की वजह से दोपहर तक राशन वितरण नहीं हो सका। दुकान पर राशन लेने पहुंचे कार्ड धारक इंतजार करते रहे। कोटेदार जर्नादन सिंह ने बताया कि मशीन ठीक होने के बाद ही राशन वितरण किया जाएगा।
समय-12 बजे
अजीतमल क्षेत्र के मोहल्ला आजादनगर की दुकान पर मौजूद कोटेदार कृष्ण बिहारी ने बताया कि ई-पॉस मशीन में कार्ड धारकों का डाटा शो नहीं कर रहा है। जिसके कारण वितरण नहीं किया जा सका। वहीं, अंबेडकर नगर की दुकान पर भी यही स्थिति रही। यहां के कोटेदार देवेंद्र दुबे ने बताया कि उनकी मशीन में भी डाटा अपलोड न होने की वजह से राशन वितरण नहीं हो सका। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है।
समय-12:30 बजे
अछल्दा ब्लॉक की चंदिया गांव स्थित राशन की दुकान बंद मिली। यहां पर भी राशन वितरण नहीं हो सका। एरवाकटरा ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत राठगांव में राशन डीलर गजेंद्र द्वारा बताया गया कि गोदाम से उन्हें अभी तक गल्ला नहीं मिला है। इसलिए उनके द्वारा राशन वितरण नहीं किया जा रहा है। खाद्यान्न मिलने पर वितरण किया जाएगा।
बीहड़ क्षेत्र में पहले दिन ही व्यवस्था धड़ाम
बीहड़ क्षेत्र में अधिकतर दुकानों पर पहले दिन ही व्यवस्था धड़ाम दिखी। कई दुकानों पर खाद्यान्न का वितरण नहीं किया जा सका। अयाना सरकारी राशन की दुकान पर सिर्फ गेहूं, नमक, दाल आई है। वहीं सिहौली, बीझलपुर, सिखरना, रहटौली, सेंगनपुर में राशन डीलरों ने बताया कि उन्हें अभी खाद्यान्न नहीं मिला है। विभाग की ओर से राशन मिलने के बाद ही पात्रों को खाद्यान्न मुहैया कराया जाएगा।
बोले जिम्मेदार...
राशन वितरण के पहले दिन कुछ दुकानों पर खाद्यान्न न उठने से वितरण नहीं हो सका। 20 दिसंबर तक वितरण किया जाना है, इससे पहले सभी दुकानों पर राशन पहुंचाए जाने के साथ खामियां दूर की जाएगी। ई-पॉस मशीन में खराबी की जानकारी उन्हें नहीं है।
-देवमणि मिश्र, जिला पूर्ति अधिकारी

फोटो - 12एयूआरपी6- सहार ब्लाक की ग्राम पंचायत परसू में बंद राशन की दुकान । संवाद- फोटो : AURAIYA