{"_id":"61b39ef7cf73950167364aa4","slug":"auraiya-news-auraiya-news-knp6688650185","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने घर में घुसकर नकदी और जेवरात किए पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने घर में घुसकर नकदी और जेवरात किए पार
विज्ञापन
फोटो-10एयूआरपी-43- चोरों द्वारा काटा गया बक्सा। संवाद
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयाना (औरैया)। थाना क्षेत्र के प्रेमनगर में चोरों ने घर में घुसकर लाखों रुपये के जेवरात व नकदी पार कर दी। घटना के समय गृहस्वामी अपने कमरे में सो रहे थे। चोरों ने उनके कमरे की कुंडी बाहर से बंद कर दी थी। चोरी की जानकारी पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। चोरी गए गहनों की कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई गई है।
कस्बा निवासी शिवनाथ सिंह ने पुलिस को बताया कि गुरुवार रात परिवार समेत खाना खाने के बाद कमरे में सो गए। मौका पाकर चोर घर में आए और बक्से से सोने की जंजीर, तीन अंगूठी, बाला, पायल के अलावा 70 हजार रुपये पार कर दिए। पत्नी अर्चना ने खटपट की आवाज सुनी तो दरवाजा खोलने का प्रयास किया, लेकिन दरवाजा बाहर से बंद था। इस पर उसने कमरे से चिल्लाना शुरू कर दिया।
मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने दरवाजा खोलकर सभी को बाहर निकाला। तब तक चोर भाग गए। पुलिस को घर से करीब चार सौ मीटर दूर बक्सा मिला हैं। पीड़ित शिवनाथ ने बताया कि चोर उसके घर से करीब तीन लाख रुपये के जेवरात चोरी कर ले गए हैं। प्रभारी थानाध्यक्ष शंभूदयाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का राजफाश कर दिया जाएगा।