फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news

15 करोड़ से बनेंगी पानी की तीन टंकियां

Sat, 11 Dec 2021 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
auraiya news
फोटो-10एयूआरपी-25- पेयजल आपूर्ति के लिए सर्वेक्षण करती टीम। संवाद - फोटो : AURAIYA
कंचौसी (औरैया)। कस्बे में पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए तीन टंकियां बनाई जाएंगी। साथ ही 15 नलकूपों का निर्माण भी कराया जाएगा। इसके लिए कार्ययोजना तैयार कर ली गई। कार्यदायी संस्था की ओर से सर्वेक्षण कार्य भी शुरू कर दिया गया है। स्वीकृति मिलने मिलते ही कार्य तेजी से शुरू हो जाएगा। निर्माण कार्यों के लिए 15 करोड़ रुपये का अनुमानित बजट प्रस्तावित किया गया है।
विज्ञापन

नगर पंचायत की ओर से हर घर तक पानी उपलब्ध कराने के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। कस्बे के लोगों को निर्बाध रूप से पानी उपलब्ध कराने के लिए नगर पंचायत प्रशासन की ओर से डीपीआर बनाकर स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। ईओ सुरेशचंद्र ने बताया कि काफी दिनों से पेयजल की समस्या बनी हुई थी। कई बार शासन स्तर तक समस्या से अवगत भी कराया गया।
विज्ञापन

समस्या को संज्ञान में लेते हुए कार्य योजना तैयार की गई। डीटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) स्वीकृति होने के बाद दो माह में निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। नगर पंचायत से जुड़े सभी गांवों में पानी की पाइप लाइन डालकर शुद्ध पेयजल आपूर्ति कराई जाएगी। पंचायत से जुड़े गांव कमलापति का पुरवा में एक व कंचौसी कस्बे में दो पानी की टंकी बनाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि कार्यदायी संस्था की ओर से सर्वेक्षण भी शुरू कर दिया गया है। स्वीकृति मिलने मिलते ही कार्य तेजी से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed