{"_id":"61afb0179618ca70617e613d","slug":"auraiya-news-auraiya-news-knp668302445","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक करोड़ 16 लाख जमा करवा कर अनीता ने पाया तीसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक करोड़ 16 लाख जमा करवा कर अनीता ने पाया तीसरा स्थान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। सदर बिजली डिवीजन में महिला सखी के रूप में बिजली बकायेदारों को प्रेरित कर बकाया जमा कराने में अनीता ने जहां जिले में पहला तो प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। अपनी इस उपलब्धि के पीछे महिला सखी ने जीतोड़ मेहनत का इनाम बताया है।
वंदेमातरम् एजेंसी के माध्यम से सदर बिजली डिवीजन में काम कर रही बीहड़ के गांव भासौन निवासी महिला सखी अनीता आज महिलाओं के लिए एक मिसाल बनकर उभरी हैं। सरकार की ओर से दो किलोवॉट के घरेलू व ट्यूबवेल बकायेदारों से बकाया जमा कराने के लिए एक मुश्त समाधान योजना (ओटीएस) शुरू की थी। जिसमें अनीता ने अपनी मेहनत और लगन के बलबूते पर गांव-गांव जाकर बकायेदारों को बकाया जमा करने के लिए प्रेरित किया। अनीता ने बताया कि एक मुश्त बकाया जमा करने पर योजना के तहत ब्याज में शत-प्रतिशत की छूट मिलती है। उन्होंने जागरूकता अभियान से जुड़कर 4619 लोगों ने लगभग एक करोड़ 16 लाख रुपये का बिजली बिलों का बकाया जमा किया। इतनी अधिक धनराशि जमा कराने में अनीता ने प्रदेश में तीसरा स्थान पाया है।
महिला सखी अनीता अपनी इस उपलब्धि के पीछे अपने परिवार के साथ-साथ विभाग के अधिकारियों और एजेंसी के साथियों का सहयोग बता रहीं हैं। साथ ही अन्य महिला सखियों के लिए एक मिसाल भी साबित हुई हैं। उसने बताया कि दो हजार रुपये से ऊपर के बिल जमा कराने पर एक प्रतिशत तथा उससे कम के बिल जमा कराने पर शहरी क्षेत्र में 12 रुपये व देहात में 20 रुपये कमीशन के तौर पर दिए जा रहे हैं।