{"_id":"61afaea539e71b1f7860f3d2","slug":"auraiya-news-auraiya-news-knp668301990","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही बरतने पर बदले गए स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही बरतने पर बदले गए स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति गंभीर न दिखने वाले स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों पर सीएमओ ने कार्रवाई करते हुए कार्य क्षेत्र बदला है। इसके साथ ही अयाना स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को देर से पहुंचने वाले चिकित्सक के खिलाफ वेतन काटने की कार्रवाई की है।
सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि कोविड टीकाकरण और ओमिक्रॉन को लेकर लगातार स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। इस पर कुछ स्वास्थ्य केंद्रों में लापरवाही सामने आ रही थी। इधर, सोमवार को अयाना स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. संजीव कुमार के देर से पहुंचने की जानकारी मिली थी। इस पर उनका एक दिन का वेतन काटने के साथ स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
वहीं, स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. अजय कुमार को हटाया गया है। उनके स्थान पर डॉ. सुनील को नया प्रभारी बनाया गया है। इसके साथ ही डॉ. वीपी शाक्य को दिबियापुर, डॉ. राकेश सचान को अछल्दा, डॉ. सिद्धार्थ वर्मा को बिधूना, डॉ. विमल कुमार को सहार, डॉ. जितेंद्र कुमार को अजीतमल का स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी बनाया गया है। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी सहार डॉ. राकेश सिंह और स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी अजीतमल डॉ.विमल कुमार और अछल्दा प्रभारी डॉ. सिद्धार्थ प्रभारी ने सीएमओ को पत्र लिखकर जिम्मेदारी लेने से इनकार किया है।